
पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल जिला झाबुआ, अति.पुलिस अधीक्षक प्रेम लाल कुर्वे एवं एसडीओपी रविन्द्रसिंह राठी अनुभाग थांदला , के निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए, थाना प्रभारी मेघनगर आर.सी. भास्करे द्वारा अपनी टिम के साथ 10 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया।
घटना पुलिस थाना मेघनगर का 10 हजार का ईनामी बदमाश भीम सिंह पिता सुरला भिन्डे निवासी ग्राम बलवानी थाना डही जिला धार का उसके घर होने की सुचना प्राप्त हुई तत्काल कार्यवाही करते हुए सउनि उमेश मकवाना ,सउनि राजेश गुर्जर,प्र.आर.457 जंगोड सिंह अलावा, आर.642 बंटु की टिम तैयार कर रवाना किया तत्काल टिम रवाना करने के दौरान टिम को सफलता मिली और 7 साल से फरार 10 हजार का ईमानी के इनामी बदमाश को पकडा जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। अपराध क्र-223/2011 धारा-34(2),36,46,39 आब. अधि.टीम – निरि आर.सी. भास्करे, सउनि उमेश मकवाना ,सउनि राजेश गुर्जर, प्र.आर.457 जंगोड सिंह आलावा, आर.607 दिनेश थाना मेघनगर व आर.573 संदिप बघेल,आर.552 महेश प्रजापति





