
झाबुआ 14 अगस्त, 2023। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का मुख्य समारोह डी.आर.पी.लाइन, परेड ग्राउण्ड झाबुआ में आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा प्रात: 09:00 बजे ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन कर किया जाएगा। ध्वजारोहण के पश्चात प्रात: 09:02 पर परेड का निरीक्षण, 09:07 पर मुख्यमंत्री का सन्देश वाचन, 9:22 पर परेड द्वारा मार्च पास्ट, 9:30 पर परेड कमांडरो का परिचय, 9:35 पर पी.टी.का प्रदर्शन, 9:50 सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 10:30 बजे पुरुस्कार वितरण किया जाएगा।





