WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर में 17 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्शमेघनगर ने खोया जनसेवा का प्रहरी: राजेन्द्र श्रीवास्तव (नीरज) पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाबमेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
Uncategorized

जिला कांग्रेस कमेटी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म जंयति मनाई

रितिक शर्मा/जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

झाबुआ  । जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विधायक कार्यालय गोपाल काॅलोनी में भारत के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जन्मजंयति मनाई गई इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वाराउनके चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हे याद किया ।उक्त जानकारी देते हुए युवक कांग्रेस के प्रवक्ता लोकेन्द्र बिलवाल ने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया द्वारा नेहरूजी के चित्र पर माल्यापर्ण किया तथा बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जिन्हे बच्चे प्यार से चाचा नेहरू बुलाते थे वे भारत के पहले प्रधानमंत्री थे तथा उनके द्वारा 1947 से 1964 तक देश का नेतृत्व किया , विभाजन और आर्थिक चुनोतियों का सामना करते हुए भारत को आजाद के बाद के दौर में आगे बढाया पंडित नेहरू ने अपनी दूरदर्शी नीतियों ओर प्रेरक नेतृत्व के जरिए न केवल गंभीर चुनोतियों पर काबू पाया बल्कि भारत को प्रगति के पथ पर सफलतापूर्वक आगे बढाया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी आशिष भूरिया ने भी माल्यापर्ण कर नेहरूजी को नमन किया तथा उन्होने बताया कि जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन को बाल दिवस के रूप में मनाते है, नेहरू जी एक गंभीर व्यक्त्वि के थें। वे सक्रिय स्वतंत्रता सेनानी थें भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढाने एवं मजबुत करने में उनका योगदान हमेशा याद किया जावेगा।इस अवसर पर जितेन्द्र राठौर शहर अध्यक्ष, पार्षद धुमा भाई, युवक कांग्रेस के हेमेन्द्र बबलु कटारा, एनएसयुआई जिलाध्यक्ष नरवेश अमलियार, प्रेम गुडिया, दिनेश मेडा, रिकू रूनवाल, गुलरान कुरैशी,पियुश बघेल, हरिसिंह भूरिया, आदेश भूरिया, सजंय परमार रोहित हटिला किलू भूरिया सहित अनेक कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन व आभार लोकेन्द्र बिलवाल ने माना है।

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan