
ललीता मुणीया अध्यक्ष तो सुशीला उपाध्यक्ष चुनी गई
मेघनगर!(रितिक शर्मा/जयेश झमार) झाबुआ जिले के थांदला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत मेघनगर में अध्यक्ष पद हेतु चुनावी प्रक्रिया संम्पन्न हुई
मेघनगर जनपद पंचायत चुनावी प्रक्रिया में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सीबा भंवरसिंह दाहमा व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ललिता मुकेश मुणिया ने दावेदारी की।
कुल 18 विधिमान्य मतो में से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को 10 मत व भाजपा समर्थित प्रत्याशी को 8 मत मिले।
इस प्रकार कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ललिता मुकेश मुणिया बिसलपुर को जनपद अध्यक्ष मेघनगर पद पर विजयी हुई मेघनगर जनपद उपाध्यक्ष पद हेतु कुल 18 मतों में से सुशीला गौरसिंह 9 मत ,कोंग्रेस के कालू को 1 मत भाजपा की सन्नू रामसिंह मेरावत को 8 वोट मिले। सुशीला गौर सिंह भूरिया कोग्रेस 1 मत से विजय जनपद उपाध्यक्ष बनी।विजय घोषित होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने की आतिशबाजी कर नगर मे विजय जुलुस निकाला





