
झाबुआ ! (विकास बाजपई) सायबर अवेयरनेस, बालिका एवं महिला जागरूकता व यातायात जागरूकता के संबंध में जानकारी प्राप्त की
बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं व बच्चों के विरूद्ध हिंसा एवं बालविवाह को रोकने संबंधी रणनीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री अरविंद तिवारी द्वारा उत्कृष्ट स्कूल के बच्चों से संवाद किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र/छात्राओं को पुलिस अधीक्षक कार्यालय झाबुआ का भ्रमण कराया गया। जिसमें सायबर अवेयरनेस, बालिका एवं महिला जागरूकता व यातायात जागरूकता के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियों से बच्चों को अवगत कराया गया।
उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री अरविंद तिवारी द्वारा बच्चों को पुलिस कैसे कार्य करती है, इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आपको पुलिस से कभी भी डरना नहीं है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए आगे करियर में क्या बनना चाहते हो, इस बारे में जानकारी साझा की।
अति. पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रेमलाल कुर्वे द्वारा सायबर अवेयरनेस, गुड टच, बेड टच एवं यातायात जागरूकता के संबंध में बच्चों को बताया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) वर्षा सोलंकी द्वारा एक छोटी डॉल(गुड़िया) का उपयोग कर गुड टच एवं बैड टच के बारे में जानकारी दी गई। यातायात प्रभारी श्री रणजीतसिंह ठाकुर द्वारा यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई एवं आर. महेश प्रजापति द्वारा साइबर क्रिमिनल किस तरीके से बार-बार अपनी Modus Operandi बदल-बदल कर साइबर क्राइम करते है, इस बारे में बताते हुए साइबर अवेयनेस के बारे में जानकारी दी गई।





