
विद्यार्थियों द्वारा बहुत समय से इंतजार किए जा रहे सत्र 2021-22 के कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम आज सीबीएसई द्वारा घोषित किया गया। जिसमें इंदौर पब्लिक स्कूल, झाबुआ के छात्रों का परिणाम आशा के अनुकूल रहा।
कक्षा12वीं में

- लक्षित सरन ने 93.2% , (कला वर्ग से)
- माही जैन ने 92.4% , (वाणिज्य वर्ग से)
- भव्य बाफना ने 86.6% विज्ञान (गणित से)
- अर्पित सिंह वास्केल ने 73% विज्ञान (जीव विज्ञान से)प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
कक्षा 12वीं में प्रथम टॉप तीन स्थानों पर रहने वाले छात्रों में
- प्रथम स्थान लक्षित सरन 93.2% ( कला वर्ग) का रहा
- द्वितीय स्थान माही जैन 92.4% ( वाणिज्य वर्ग) का रहा
- तृतीय स्थान दिशा राठौर 91% ( वाणिज्य वर्ग) का रहा।
कक्षा 10वी में
- प्रथम स्थान उदित भंडारी 85%,
- द्वितीय स्थान राजकुमारी प्रिया भूरिया 84.4% तथा
- तृतीय स्थान जिज्ञासा खतेड़िया 83.8% का रहा।
विद्यालय प्राचार्या श्रीमती दीप्ति सरन ने समस्त अभिभावकों तथा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और यह उम्मीद जताई कि हमारे छात्र भले ही कक्षा बारहवीं के बाद विद्यालय से विदा हो रहे हैं परंतु वह इसी प्रकार विद्यालय और झाबुआ का नाम रोशन करते रहेंगे





