
मेघनगर! मध्य प्रदेश सरकार के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में अनिवार्य रूप से भूमि एवं भू-खंड की ईकेवाईसी शुरु हो गई है जिसके तहत मेघनगर में भी तहसीलदार के आदेशानुसार पटवारियों द्वारा अनिवार्य दस्तावेज जिसमे आधार कार्ड, सम्बन्धित भूमि की रजिस्ट्री एवं आधार से लिंक मोबाइल नम्बर मंगवाकर ईकेवाईसी का कार्य किया जा रहा है






