तीन साल बाद पुनः केन्द्रीय उर्वरक उड़नदस्ते ने खाद बनाने वाली फैक्ट्रियों पर की कार्रवाई
रितिक शर्मा/जयेश झामर

मेघनगर !(रितिक शर्मा/जयेश झामर) केन्द्रीय उर्वरक उड़न दस्ता एवं जिलास्तरीय दल द्वारा संयुक्त रूप से मेघनगर मेंखाद(उर्वरक) बनाने वाली मेसर्स बालाजी एग्रो आर्गेनिक्स, फर्टिलाइजर्स एंड केमिलकल, एवं मेसर्स त्रेम्बकेश्वर एग्रो इण्ड.ए.के. व्ही मेघनगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स मोनी मिनरल्स एण्ड ग्राईण्डर्स 56-ए. के.व्ही एन. मेघनगर, चम्बल फर्टिलाइजर्स एण्ड केमिकल्स तथा एचयुआरएल की यूरिया की कुल 560 बोरी, मेसर्स बालाजी एग्रो आर्गेनिक्स तथा फर्टिलाइजरर्स प्रा.लि. 12- ए. के. की एन मेघनगर में इफको यूरिया की 74 बोरी, सफेद प्लेन बोरी यूरिया की 22 बोरी, कुल यूरिया 98 बोरी म्युरेट ऑफ पोटाश (आई.पी.एल) की 25बोरी तथा मेसर्स त्रेम्बकेश्वर एग्रो इंडस्ट्रीज प्रा.लि. प्लाट नम्बर 27 एण्ड 32 ए. के. व्ही एन मेघनगर में ईफको यूरिया की खाली 116 बोरी, अवैध रूप से भण्डारित पाये जाने पर समुचित कार्यवाही कर संबंधितों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 9/7 एवं उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत प्राथमिक सूचना रिपोर्ट मेघनर थाने में दर्ज की गई है
प्रशासन की ऐसी कार्यवाही के बाद भी इन कारखानो का पुनः संचालन होना कई सवालों को जन्म देता है





