WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर ने खोया जनसेवा का प्रहरी: राजेन्द्र श्रीवास्तव (नीरज) पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाबमेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश​मेघनगर में कल जुटेगा हिंदू समाज: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्ण


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
धर्म / ज्योतिष

फुटतालाब हनुमान मंदिर पर दिलीपदसजी महाराज की चादरविधि एवं भंडारा संपन्न

रितिक शर्मा/जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

 

मेघनगर (रितिक शर्मा/जयेश झामर)। मेघनगर में बनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुटतलाव के महन्त श्री मुकेशदासजी महाराज के 29 अक्टूबर को ब्रम्हलीन होने पर श्री नर्मदा विरक्त मण्डल के मण्डल अध्यक्ष एवं सन्त रत्न श्री दयारामदासजी महाराज पीपल खूंटा के संयोजन एवं श्री रामदासजी त्यागी “टाट वाले बाबा” के संरक्षण में सोमवार को महन्ताई चादरविधि एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त संत, महंत एवं गुरूभक्तजन की सहमति से श्री वनेश्वर। मारूति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर के नवीन महन्त श्री दिलीपदास जी महाराज को नियुक्त कर उनकी चादरविधि की गई इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिपलखूंटा मंदिर के महन्त श्री दयारामजी महाराज ने श्री बनेश्वर हनुमान मंदिर के समस्त गुरू भक्तजन से पूर्व की भांति अपना तन-मन-धन से सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया एवं यह विश्वास व्यक्त किया कि नव-नियुक्ति महंत श्री दिलीपदासजी महाराज मंदिर में नित्य आने वाले गुरूभक्तों एवं संतजनों के प्रति यथायोग्य आदर-व्यवहार एवं स्नेह बनाए रख कर मंदिर की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करेंगें इस आयोजन में नर्मदा वीरक्त मण्डल राजस्थान गुजरात एवं मध्य प्रदेश के 200 संत महंत उपस्थित थे कार्यक्रम का सफलतम आयोजन श्री मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुट तालाब परम भक्त एवं प्रदेश के चर्चित समाज सेवी श्री सुरेशचंद्र पूरणमल जैन द्वारा किया गया।

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan