एक रुपया भी अनीति से कमाया तो वो अनीति मे ही जायेगा-पुज्य धर्मेंद्रमुनीजी म.सा
रितिक शर्मा/जयेश झामर

बाहरी ज्ञान के आलावा बच्चो को धार्मिक ज्ञान सिखाना जरूरी है
मेघनगर! माता पिता का कर्त्तव्य अपने बच्चों को धार्मिक संस्कार प्रदान करें वर्तमान समय में नीतिगत ज्ञान के आभाव मे बच्चे भटक रहे है ऐसे माता पिता कर्तव्यहीन होंगे जो बच्चों मे धार्मिक ज्ञान नही सिखा पा रहे है पूर्व मे कई ऐसे बच्चे थे जिनको उनके माता पिता पढ़ाते नही थे ओर वे बच्चे बड़े होकर कई प्रसंगो पर लज्जित होते थे आजकल बच्चों को अधिक पढ़ाया जाता है जिसके चलते बच्चे माता पिता एवं परिवार से दूर हो जाते है अधिक धन के चक्कर मे बच्चों को बहार पढ़ने भेज दिया जाता है जिस करण वो धार्मिक ज्ञान प्राप्त नही कर पाते मनुष्य भव हमे मोक्ष प्राप्ति के लिये मिला है और अगर इसे जरूरत से ज़्यदा धन के चक्कर मे गवा देंगे तो भव बिगड़ जायेगा पूज्य श्री ने फरमाया अनीति से कमाया धन अनीति मे ही जाता है आजकल परिवार मे जितने सदस्य है सभी कमाने जा रहे परन्तु धर्म कमाने का किसी के पास समय नही है उक्त जिनवाणी पूज्य आचार्य भगवंत श्री उमेशमुनिजी के सुशिष्य प्रवर्तक श्री जिनेंद्रमुनिजी के आज्ञानुवर्ती तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी, रविमुनिजी, प्रशस्तमुनिजी, प्रसन्नमुनिजी ठाणा 4 का एवं साध्वीश्री पुण्यशीलाजी आदि ठाणा की निश्रा मे अणु स्वाध्याय भवन पर हो रहे है व्याख्यान मे तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी ने आगम के माध्यम से सार रूप मे समझाई जिसका लाभ मेघनगर श्री संघ के साथ बहार से पधारे थांदला श्री संघ एवं अन्य श्री संघो के श्रावक श्राविकाओं ने भी लिया धर्मसभा मे पूज्य प्रवर्तक सूर्य मुनीजी म.सा. का दिखा जयंती दिवस एवं पूज्य रवि मुनीजी का दीक्षा दिवस पर भी उद्भोदन दिया गय संघ मे वर्षो से कार्यरत जाम्बू काका के आकस्मिक निधन पर संघ द्वारा श्रद्धांजली सभा हुई अतिथि सत्कार का लाभ प्रकाश भंडारी परिवार ने लिया संचालन विपुल धोका ने किया





