WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश​मेघनगर में कल जुटेगा हिंदू समाज: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्णश्री रामचरितमानस युवा मंडल मेघनगर ने महंत श्री दयाराम महाराज जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया 


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
E-Paperमेघनगर

रोटरी क्लब अपना मेघनगर ने वर्ष 2023-24 की कमान श्रीमती शर्मा को सौंपी

रितिक शर्मा/जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

9वे स्थापना दिवस पर नगर को मिली मोक्ष रथ की सौगात

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मेघनगर एवं जीवदया मंडल थांदला द्वारा सम्मान किया गया

मेघनगर!शनिवार को मेघनगर के रामदल अखाड़े में रोटरी क्लब अपना को 9वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 2023-24 सत्र के लिए अध्यक्ष के रूप में बबली शर्मा और सचिव के रूप में माया शर्मा को विधिवत् पिन हस्तांतरण कर पदाभार ग्रहण कराया गया। इस दौरान रोटरी क्लब अपना ने शहर को स्थाई सेवा प्रकल्प के रूप में मोक्ष रथ की सौगात दी। डाॅक्टर डे होने के चलते क्लब ने नगर के सभी सेवाभावी डाॅक्टरों का सम्मान भी किया।

सर्व समाज के डाॅ.लक्ष्मीकांत सोनी, पंकज वागरेचा, राजेन्द्रसिंह सोनगरा, मांगीलाल खेमसरा, शांतिलाल लोढ़ा, बहादुर नायक, वेद प्रकाश बसेर, भेरूलाल चैहान, मुकेश बामनिया, नंदकिशोर प्रजापति गब्बु भाई , देवाणा, दिप त्रिवेदी अतिथियों द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रोटरी क्लब अपना के विनोद बाफना ने रोटरी मंत्र का उच्चारण कर नये सत्र की शुरूआत की। इस दौरान रोटेरियन जयंत सिंघल, डाॅ किशोर नायक, पंकज राॅका, कुसुम सोंलकी, बहादुर सिंह चैहान, कांतिलाल नीमा, राजेश भंडारी, मांगलाल नायक, कय्युम शेख, , नीलेश भानपुरिया सहित सभी ने आतिथ्यों और एवं नियुक्त अध्यक्ष सचिव का स्वागत किया।

पहली बार शहर में दोनों महिला रोटेरियनों को अध्यक्ष और सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर श्रमजीवी पत्रकार संघ ओर थांदला रोटरी क्लब, जीवदया मंडल के सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष सचिव का स्वागत किया।

मोक्ष रथ की पूजा कर नगर भ्रमण कराया

सर्व समाज के पदाधिकारियों की मौजूदगी में मोक्ष रक्ष की पूजा की गई। श्रीफल फोड़ कर मोक्ष रक्ष को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। रोटेरियल जयंत सिंघल ने बताया कि उदयपुर के अग्रवाल परिवार की ओर से वाहन प्राप्त हुआ। इस वाहन को मोक्ष रथ बनाने में 50 हजार से की राषि खर्च हुई। साथ ही इसके फ्रेब्रिकेषन, रंग रोगन, रेडियम काम, सहित अन्य संसाधनों के लिए दीपक पंचाल, संजय पंचाल प्रतिक पंचाल, दर्पण पंचाल, महुल ग्राफिक्स के विनोद साबलिया, भाविक बारौठ, दिनेश पंचाल ने सहायता कर इसे रथ को चलयमान बनाने में रोटरी क्लब अपना की मदद की।

क्लब वहन करेगा डीजल का खर्च

मोक्ष रथ उन में अंतिम यात्रा के लिए रोटरी क्लब अपना ने चालक शुल्क को छोड़कर किसी भी प्रकार को कोई शुल्क नहीं लेने की घोषणा की है। क्लब के पदाधिकारी ने बताया कि वाहन में लगने वाला डीजल भी क्लब वहन करेगा। मोक्षरथ की जरूरत लंबे अरसे से मेघनगर में महसूस की जा रही थी। रोटरी क्लब अपना के प्रयासों से शहर में यह सेवा का एक स्थाई प्रकल्प शुरू हुआ है।

बाईपैप मशीन और नेबुलाइजर का विमोचन

कार्यक्रम में रोटर क्लब 3040 वर्ष 2020-21 डिस्ट्रीक ग्रांट से रोटरी चिकित्सा उपकर बैंक को 1 बाईपैप मषीन और 2 नेबुलाइजर मषीन प्रदान की गई। रोटरी चिकित्सा उपकण बैंक मेघनगर से मेघनगर क्षेत्र के मरीजों को निःषुल्क मेडिकल उपकरण प्रदान किये जाते हैं। क्लब के भरत मिस़्त्री ने बताया कि रोटरी क्लब अपना ने 8 सालों में शहर में कई तरह के स्थाई प्रकल्पों के माध्यम से मानव सेवा का काम किया है। इन प्रकल्पों में एम्बुलेंस का संचालन, शव वाहन का संचालन, स्थाई पानी का प्याऊ, रोटरी ग्रांडन, वातानुकुलित शवग्रृह, पैजियोथैरिपी संेटर, चिकित्सा उपकरण बैंक, सहित कई तरह के षिविर और कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा का काम किया जा रहा है। मिस्त्री ने कहा कि इसके लिए शहर और शहर के बाहर से दानदाताओं और सहयेाग मिलता है, इसी सहयोग और विष्वास के कारण रोटरी क्लब अपना 9वां स्थापना दिवस मना रहा है।

डाॅक्टरस डे पर डाॅक्टरों का सम्मान

रोटरी क्लब अपना ने इस कार्यक्रम में शहर के अलग-अलग इलाकों में चिकित्सकीय कार्य कर रहे डाक्टरों का सम्मान कर डाॅक्टरस डे मनाया। कार्यक्रम में बीएमओं डाॅ. विनोद नायक, डाॅ किशोर पड़वाल, डाॅ. शैलेन्द्र, डाॅ. रितेश चैहान , डाॅ. भावेश , डा. अमीम गणावा, डाॅ. अंजना बामनिया, डा. बलवंत हाडा डाॅ. सोयेब माफ्त सहित दो दर्जन के लगभग डाॅक्टरों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सभी रोटेरियन, नगर के गणमान्य नागरिक, अधिमान्य पत्रकार प्रकाश प्रजापति पत्रकार जयेश झामर, लोहित झामर, संदीप खत्री, ,मोहन प्रजापति सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जयंत वैरागी, भरत मिस्त्री ने किया एवं आभार नवागत सचिव माया शर्मा ने माना।

 

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan