
राम दल अखाड़ा परिसर मे शाम को होगा आयोजन*
मेघनगर। विश्व मे सेवा क्षेत्र की अग्रणी संस्था रोटरी अंतरराष्ट्रीय की इकाई रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा रोटरी के 2023-24 नवीन सत्र के प्रथम दिन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव शर्मा के नेतृत्व में रोटेरियन साथियों के नगर प्रायमरी स्कूल के बच्चों के प्रवेश उत्सव पर पि डी जी गजेन्द्र सिंह नारंग के सौजन्य से बच्चों को उच्च क्वालिटी की चॉकलेट वितरण करेंगे वैसे भी कहते हैं कि बच्चे भगवान का रुप होता है तो नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिव इन भगवान रुपी बच्चों की सेवा से ही कार्यकाल की शुरूआत करेंगे उसके पश्चात स्थानीय रामदल अखाड़ा में शाम 4 बजे नगर में शव यात्रा हेतु एक ओर स्थाई प्रकल्प के रूप में मोक्षरथ का शुभारंभ नगर के आम एवं गणमान्यो के द्वारा करने जा रहे हैं यह नगर के लिये बहुत उपयोगी व्यवस्था रहेगी इसी कार्यक्रम में डॉक्टर डे के अवसर पर नगर के 30 सेवाभावी डॉक्टरो का सम्मान व रोटरी फाऊंडेशन रोटरी मंडल 3040 वर्ष 2020-21 के डिस्ट्रिक्ट ग्रांड 2127374 के माध्यम से डी जी रो. डॉ. गजेन्द्र सिंह नारंग जी द्वारा रोटरी चिकित्सा उपकरण बैंक मेघनगर को एक बाईंपेप मशीन एवं दो नेबुलाइजर दी जिसका विमोचन होगा यह दोनों प्रकल्प आम व्यक्ति के उपयोग में रहेगी जिससे हर व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ मिल सके वैसे उपकरण बैंक पिछले कई वर्षों से चल रहा है इसमें यह और उपकरण मिलने से काफी लोगों को राहत मिलेगी रोटरी क्लब अपना नगर की जनता से उक्त आयोजित कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पधारने की अपील की है।






