
लबाना समाज के युवा की मौत के बाद बड़ी संख्या में लबाना समाज व अन्य समाज के लोग पहुँचे थे कलेक्टर कार्यालय, सौंपा था ज्ञापन
मेघनगर! (रितिक शर्मा/जयेश झामर) जिले के मेघनगर मदरानी मार्ग पर कलेक्टर साहब के आदेश के पश्चात साइड भराव का कार्य प्रारम्भ हो गया जिससे बारिश मे खासकर दोपहिया चालाको को सुविधा मिलेगी पिछले दिनों यहाँ लबाना समाज के एक युवा की मौत के बाद समाजजनो एवं अन्य समुदाय के लोगो ने झाबुआ कार्यालय पहुंच कर जिलाधीश महोदय को अवगत करवाया गया था जिसपर कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा तत्काल सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को आदेशित कर शिघ्र समाधान की बात कही थी परन्तु जब तक यहाँ डबल पट्टी रोड का निर्माण नहीं होगा स्थाई हल नहीं निकलेगा उक्त मार्ग पर पीपलखूंठा धाम प्रसिद्ध तीर्थ स्थली भी है और ये मार्ग 70 से अधिक गावो को जोड़ता है






