WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश​मेघनगर में कल जुटेगा हिंदू समाज: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्णश्री रामचरितमानस युवा मंडल मेघनगर ने महंत श्री दयाराम महाराज जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया 


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
झाबुआराजनीति

नगर परिषद मेघनगर में चल रहा है शांतिपूर्वक मतदान

रितिक शर्मा

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

कलेक्टर , एसपी और निर्वाचन प्रेक्षक लगातार कर रहे हैं मतदान केंद्रों का भ्रमण ले रहे हैं व्यवस्थाओं का जायजा

स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांति पूर्ण मतदान हमारी प्रथम प्राथमिकता-कलेक्टर

झाबुआ जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी.एल. कुर्वे, अपर कलेक्टर श्री एस. एस. मुजाल्दा आज मतदान शुरू होने के बाद नगरीय निकाय मेघनगर क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर मतदान की स्थिति का जायजा ले रहे है। जिला कलेक्टर ने जहां मतदान दलों से चर्चा कर मतदान की जानकारी ली, वहीं पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद तिवारी ने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस अमले से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और उनसे हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। राज्य निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक श्री एस.एस. राठौर द्वारा मतदान केन्द्रों का सतत भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। सभी स्थानों पर निर्वाचन शांति पूर्ण संपन्न हो रहा है। कहीं से अब तक किसी प्रकार की कोई घटना की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

श्री मिश्रा ने मतदान केन्द्रों पर विजिटर रजिस्टर पर हस्ताक्षर किये एवं एक वृद्धजन की सहायता हाथ पकड कर निर्वाचन बुथ तक ले गये एवं आदर्श मतदान केन्द्र का भी अवलोकन किया। मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान आदर्श मतदान केन्द्र पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सेल्फी पॉइट पर सेल्फी ले कर मतदाताओं को जागरूक किया।

प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक 64.67 प्रतिशित मतदान हो चुका था। वर्तमान में मतदान सायः 5 बजे तक चलेगा। नगर परिषद मेघनगर में कुल मतदाता 9694 है जिसमें पुरूष 4804 एवं महिला 4888 है अन्य 2 मतदाता है। प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक कुल 6269 मतदाता के द्वारा मतदान किया गया। जिसमें पुरूष 3168 महिला 3099 एवं अन्य 2 के द्वारा मतदान किया गया।

रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मेघनगर श्रीमती अंकिता प्रजापति द्वारा सतत भ्रमण कर मतदान दलों का उत्साहवर्धन किया एवं आम नागरीको से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की हैं।

संदेशः- हर वोट कीमती, हर निकाय महत्वपूर्ण।

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan