
मेघनगर! स्थानीय आइडियल स्कूल के परिसर में प्रतिवर्ष गणेश उत्सव के दौरान बिल्व पत्र मंडल द्वारा गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की जाती है यहां प्रतिदिन आरती के अलावा विशेष धार्मिक आयोजन कीये जाते है जो पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र है इसी क्रम में सोमवार रात्रि में विशेष भजन का आयोजन मोहल्ले की महिला मंडल द्वारा किया गया जिसमें लाल रंग के वस्त्रों में महिलाओं एवम बालिकाओं ने भगवान गणेश के भजनों की प्रस्तुति दी





