
पुष्पवर्षा से जगह जगह होगा स्वागत
मेघनगर!(रीतिक शर्मा/जयेश झामर) देश सेवा मे अग्रणी सकल हिन्दू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रभावी पथ संलचन आज नगर में निकलेगा। शहर के दशहरा मैदान से दोपहर 2 बजे निकलने वाले पथ संचलन को लेकर नगर कार्यवाह की ओर से स्वयं सेवकों को आमंत्रण पत्रक वितरित किए गए है। भारत माता को विश्वगुरु के पद पर स्थापित करने हेतु बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में घोषवादन के साथ नगर में निकलेंगे। पथ संचलन के लिए शहर में कई स्थानों पर स्वागत द्वार और बैनर होर्डिंग्स लगाए गए हैं। मेघनगर में निकलने वाले पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल होंगे, लिहाजा व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए थाना पुलिस बल भी शहर में दोपहर बाद मुस्तैद नजर आएगा।





