
मेघनगर!(रितिक शर्मा /जयेश झामर) मध्य प्रदेश माटी कला बोर्ड के निर्देशानुसार कर्मकार मंडल मैं सम्मिलित कुम्हार समाज के लोगों को व्यवसाय के प्रति जागरूक करने के लिए शासन द्वारा नीत नए नियमानुसार योजना लागू की गई झाबुआ जिले के मेघनगर में स्थित कौशल उन्नयन केंद्र पर आगामी 45 दिनों का प्रशिक्षण केंद्र आयोजित किया गया है प्रशिक्षण शुरू करने के पूर्व भोपाल से पधारे शरद कुमार एवं झाबुआ से पधारे सहायक संचालक हथकरघा श्री रतन लाल भूरिया द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसके पश्चात शरद कुमार द्वारा समस्त पधारे प्रशिक्षणार्थियों को माटी से निर्मित होने वाले जिसमें फ्लावर पॉट झूमर गुल्लक तवा आदि की जानकारी बताते हुए नई पीढ़ी के युवाओं को व्यवसाय के लिए आकर्षित करने के लिए समझाइश दी गई एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत शासन द्वारा श्री प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा जिसका आधार पर शासन द्वारा लोन लेने की प्रक्रिया में भी शामिल हो सकते हैं तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आए युवाओं को माटी से निर्मित होने वाली सामग्री बनाने के लिए नगर के साईं चौराहा स्थित रामचंद्र प्रजापत द्वारा आकर्षक रूप से फ्लावर पॉट बनाकर बताया गया इस अवसर पर प्रजापत समाज के सभी युवा जन शामिल हुए जिसमें प्रजापत समाज के पटेल वरिष्ठ कांतिलाल चौहान शंकर चौहान लूणिया चौहान प्रकाश प्रजापति शैतान प्रजापत सुरेश प्रजापत मुकेश प्रजापत नरेंद्र प्रजापत पवन चौहान कैलाश चौहान सुरेश चौहान गजेंद्र चौहान भारत चौहान लक्ष्मण चौहान परवेज चौहान मुकेश प्रजापत राम प्रजापत आदि समाज जन उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन प्रकाश प्रजापति द्वारा किया गया तथा आभार केंद्र प्रभारी शबनम कादरी द्वारा माना गया






