
प्रथम पुण्य स्मरण पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन
मेघनगर !(रितिक शर्मा/जयेश झामर) समाजसेवी वरिष्ठ भाजपा नेता नागरिक बैंक के पूर्व अध्यक्ष राम दल अखाड़ा के संस्थापक स्वर्गीय पुरुषोत्तम प्रजापति की प्रथम पुण्यतिथि रामदल अखाडा परिसर में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व यादों को समझकर मनाई गई।
आयोजन मैं उपस्थित आतिथ्य भारतीय जीवन बीमा निगम के पूर्व विकास अधिकारी बी एन भटेवरा भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाभर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापति वनवासी केंद्र व मजदूर संघ के वरिष्ठ रादु सिंह समाजसेवी विनोद बाफना पूर्व जनपद अध्यक्ष सुशीला भाभर और नवनिर्वाचित पार्षद लाखन देवाना संतोष परमार व प्रजापति परिवार द्वारा सर्वप्रथम स्वर्गीय पुरुषोत्तम प्रजापत के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पणव पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी रतलाम से पधारे म्यूजिकल ग्रुप ने संगीत में निर्गुण भजन कहां खो गए पिता गुरु की महिमा अनुपम जैसे भजनों की प्रस्तुति दी।
आतिथ्य व वक्ताओं ने स्वर्गीय पुरुषोत्तम प्रजापत के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग बताएं उनकी यादों को नम आंखों से साझा किया भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक सलीम शेरानी ने। स्व. प्रजापति को एकता व सदभावना का सेतु बताया तो वही विकास अधिकारी भटेवरा ने उनके व्यवसायिक प्रगति सहित सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में सेवा कार्यों का बखान किया भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक में उनकी बातों का अनुसरण कर वर्तमान के भाजपा की स्थिति के लिए उन्हें पित्र पुरुष की संज्ञा दी प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाभर ने कहा भैया का जीवन संघर्ष की महागाथा सा है मुझे राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र क ख ग भैया ने ही सिखाया है संगीत मय गानों की धुन के साथ समाजसेवी विनोद बाफना ने कहा जो भी उनके साथ रहा वह उनमें ही रम गया स्व. प्रजापति राजनीतिक सामाजिक विचारों की धुरी के समान थे राष्ट्रीय कवि निसार पठान ने उनको स्मरण करते हुए पिता की स्मृति से जुड़ी कविता प्रस्तुत की। परिवार के पुत्र प्रकाश प्रजापत ने भी अपनी नम आंखों से पिता से जुड़ी कई यादों को साझा किया पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश मेहता पत्रकार राजेंद्र सिंह सोनगरा पुत्र प्रकाश प्रजापत मोहन प्रजापत जयश झामर आदि ने उनकी स्मृतियों को रेखांकित किया।उक्त अवसर पर प्रजापति परिवार के मोहन प्रकाश नन्दकिशोर दीपक पंकज आदी प्रजापति परिवार द्वारा रोटरी क्लब स्वास्थ उपकरण बैंक हो स्वर्गीय पुरुषोत्तम प्रजापति की स्मृति में ऑक्सीजन किट एवं सिलेंडर रोटरी क्लब के वरिष्ठ विनोद बाफना व राजेश भंडारी को दिया। प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धांजलि आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकार बंधु समाज सेवीयो के साथ प्रजापति समाज के समस्त महाअनुभाव उपस्थित रहे मंच के संचालन समाज सेवी नीलेश भानपुरिया ने किया।आभार परिवार के मोहन प्रजापत ने माना।






