
मेघनगर-आचार्य श्री नित्यसेन सुरीश्वर जी महाराज साहब व साधु भगवंतो के सानिध्य में नूतन ज्ञान मंदिर में जयकारों के साथ श्री राजेंद्र सुरीश्वर जी महाराज साहब, श्री यतींद्र सुरीश्वर जी महाराज साहब ,पुण्य सम्राट जयंत सेन सुरीश्वर जी महाराज साहब के चित्र विराजमान किए , पश्चात तीनों गुरुदेव की आरती के लाभार्थी पंकज कुमार हीरालाल रांका, रजत कुमार दीविक कुमार कांवडिया व शांतिलाल राकेश कुमार लोढ़ा परिवार ने उतारी। दोपहर में गुरु देव की पूजन सुभाषचंद्र चांदमल लोढ़ा व पुण्य सम्राट की पूजन मनोहर लाल कावडिया परिवार ने लाभ लिया ।
रात्रि में पाठशाला के बच्चों द्वारा पुण्य सम्राट के जन्मोत्सव से अंतिम संस्कार तक की सुंदर प्रस्तुति दी।गुरुदेव का जन्मोत्सव व दीक्षा अंगीकार दृश्य में बच्चों ने मधुर गीतों व सुंदर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। अंतिम संस्कार के समय बच्चों से लेकर उपस्थित सभी की आंखें अश्रुओ से भर आई। कार्यक्रम का संचालन पूनम कोठारी, प्रिया मुथा, पूर्वी भंडारी ने किया। सुंदर प्रस्तुति पर समाजजनों ने पुरस्कृत किया। गहुली प्रतियोगिता में प्रथम भावि कावड़िया, द्वितीय आरवी रांका, और तृतीय नीवी मुथा ने पुरस्कार प्राप्त किया। एवं
पाठशाला द्वारा दीपावली पर्व पर पटाखे नहीं छोड़ने वाले बच्चों को त्रिस्तुति संघ अध्यक्ष शांतिलाल लोढ़ा, ज्ञान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर लाल चौरडिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप कोठारी ने बहुमान कर पुरस्कार प्रदान किए। पुण्य सम्राट के 87 वा जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 87 दीप प्रकट लाभार्थी दिलीप कुमार, गौरव कुमार,अंकित कोठारी परिवार ने किए । संगीतमय भक्ति मधुकर ग्रुप नागदा द्वारा की गई ।जिसमें बच्चों, महिलाओं युवाओं ने गरबा सहित भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया ।कार्यक्रम का संचालन रजत कावड़िया ने किया। बुधवार प्रातः 5:30 बजे आचार्य श्री एवं मुनि मंडल को भावभीनी विदाई दी।






