खत्री एवं चोरडीया बने उपाध्यक्ष ओर शेख सचिव तो शर्मा कोषाध्यक्ष नियुक्त
मेघनगर!मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय प्रदेशाध्यक्ष शलभ जी भदोरिया,संभागीय पदाधिकारी सत्यनारायण जी शर्मा, रमेश जी सोलंकी ,बंशीलाल जी शर्मा की सहमति एवं जिलाध्यक्ष मुकेश सिसोदिया, जिला महासचिव हरीश यादव के निर्देश पर मेघनगर तहसील अध्यक्ष जयेश झामर द्वारा अपनी तहसील कार्यकारिणी की घोषणा की गई तहसील महासचिव के पद पर सौरभ खेमसरा , कोषाध्यक्ष- रितिक शर्मा, सचिव – जाकिर शेख, तहसील उपाध्यक्ष- संदीप खत्री एवं भूप्रेंद्र चोरडिया,तहसील कार्यकारिणी सदस्यों के पद पर प्रकाश प्रजापति,लोहित झामर, मनीष नाहटा, लाखन सिंह देवाना,निमिष नाहटा ,चीनू देवाना मोह्हमद जावेद,विनायक वसुनिया, जिया उल हक कादरी, को मनोनीत किया गया । उक्त आयोजन वरिष्ठ पत्रकार मोहन संघवी की उपस्थिति मे पत्रकार संघ कार्यालय पर आयोजित हुआ संघवी द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फुल माला पहनाकर स्वागत किया एवं नियुक्ति पत्र सौंपे तहसील कार्यकारिणी की घोषणा पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अनुशासनात्मक रूप से तहसील अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करते हुए संगठन के प्रति कार्य करने के निर्देश दिए गए,वहीं सभी पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई ,सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ एवं साथी पत्रकारों ,इष्ट मित्रों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रदान की गई।






