
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या- झाबुआ शाखा मेघनगर से संबद्ध 06 आ. जा सहकारी संस्था मेघनगर, रम्भापुर, मदरानी, माण्डली, नौगांवा, पंचपिपल्या) के द्वारा खरीफ मौसम 2022 में शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज योजनांतर्गत किसानो को अल्पावधि फसल ऋण वितरण किया गया था उक्त ऋण जमा करने की अन्तिम तारीख 28 मार्च 2023 है बैंक महाप्रबंधक श्री आर. एस. वसुनिया के द्वारा किसानो के फसल ऋण देय तारीख तक जमा कराने की अपील की गई है। महाप्रबंधक ने बताया कि देय तिथि 28 मार्च से पूर्व फसल ऋण जमा कर शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज योजना का लाभ उठाए एव 01 अप्रेल 2023 से नया अल्पावधि फसल ऋण प्राप्त करना सुनिश्चित करे।





