WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश​मेघनगर में कल जुटेगा हिंदू समाज: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्णश्री रामचरितमानस युवा मंडल मेघनगर ने महंत श्री दयाराम महाराज जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया 


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
E-Paperमेघनगर

श्री राम रोटी अणु दरबार‘ में अमावस्या पर वितरीत किया गया विशिष्ट भोजन

रितिक शर्मा/जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

मेघनगर। असहाय लोगो की सेवा के लिए मेघनगर में मानव सेवा पूण्यार्थ समिति के तत्वाधान में चल रहे ‘श्रीराम रोटी अणु दरबार‘ में शुक्रवार को अमावस्या के अवसर पर करीब 80 लोगो को भोजन के पेकेट वितरण किए गए। विगत करीब साढे नौ वर्षो से नगर में सतत चल रही उक्त महती योजना में प्रतिदिन सेंकडो असहाय, निराश्रीत लोग एक समय गरमा गरम भोजन पाते है। संस्था द्वारा प्रतिदिन भोजन में एक सब्जी, रोटी, दाल, चावल खाने के रूप में वितरीत किया जाता है मगर शुक्रवार को लाभार्थीयों की संख्या अधिक रहने से उक्त भोजन के साथ खिर, जलेबी व नमकीन भी परोसा गया।

अमावस्या पर लाभार्थी बढे

शुक्रवार को अमावस्या के अवसर पर शैलेष जी भंडारी परिवार, स्व. भंवरकुंवर जी सिसोदिया की स्मृति में सिसोदिया परिवार, स्व. दाखाबाई भंडारी की स्मृति में भंडारी परिवार, हितेशकुमार मनोहरलाल जी चैरडिया परिवार आदि के विशेष सहयोग से आज भोजन का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी पंकज वागरेचा एंव अंकित पोरवाल के द्वारा सभी को स्टील के कटोरो का वितरण भी किया गया।

ढेड लाख लोगो ने किया भोजन

मकर संक्रांति 14 जनवरी 2015 को श्री राम रोटी अणु दरबार की शुरूवात हुई थी जिसका मुख्य उदेश्य था असहाय व निराश्रितो को शुद्ध तथा निशुल्क भोजन कराना। समिति अध्यक्ष प्रकाश भण्डारी, कोषाध्यक्ष अनंतराय जोशी, पंकज वागरेचा, विमल जैन, नीलेश संघवी, मनिष गिरधानी, मनिष नाहटा, ललित वत्स सहित कई सदस्यों के प्रतिदिन सतत प्रयासो का परिणाम है कि शुरूवात से अब तक करीब 3000 दिन समय पर भोजन कराया गया। श्री भण्डारी ने बताया कि इन 9 सालो में करीब ढेड लाख से अधिक लोगो को एक समय का भोजन निशुल्क उपलब्ध करवाया गया। योजना को नगरवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। समिति के सदस्यो के साथ नगरवासी भी प्रतिदिन अपनी सेवाएं यंहा देते है।

क्या है व्यवस्थाएं

प्रतिदिन समिति सदस्यों के दिन का प्रारंभ होता है ताजी सब्जीयां खरीदने से और दोपहर 12 बजे ऐसे लोग जो मांगकर अपना गुजारा करते है, असहाय है या निराश्रीत है के लिए शुद्ध व सात्विक भोजन जिसमें प्रतिदिन दाल चावल सब्जी रोटी मिलती है। माह में दो बार व त्यौहारो पर मिठाई भी परोसी जाती है। शुद्ध जल आर ओ का पानी पिलाया जाता है। यंहा डिस्पोजल का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। वर्ष में चार पांच बार निराश्रित आश्रमो को भी भोजन बनाकर भेजा जाता है।

नशामुक्ति व स्वच्छता का भी दे रहे संदेश

समिति के कोषाध्यक्ष अनंतराय जोशी ने बताया कि यंहा शराब व अन्य नशा करके आने वालो को भोजन नही दिया जाता व नशामुक्ति की सिख के साथ जीवन को नशामुक्त करने की प्रेरणा दी जाती है। वंही सभी को भोजन पूर्व साबुन से हाथ धूलवाकर स्वच्छ रहने की नसीहत भी दी जाती है। समिति के इस बडे प्रयास से आज साढे चार वर्ष के भीतर ही यंहा भोजन करने आने वाले कई लोग नशे से दुर हुए है, जो इस मुहिम की बडी उपलब्धि है।

क्या कहते है समिति सदस्य

पंकज वागरेचा: इस अभियान में नगर के अलावा पुरे प्रदेश के लोग दान देने के लिए आगे आ रहे है। प्रतिदिन ऐसे असहाय एवं निराश्रीत लोगो को एक समय गरमा गरम भोजन परोस कर बेहद सुखद अनुभूति होती है। ऐसी मानव सेवा का सुख शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता। यह सार्थक प्रयास पुरे नगर के समस्त दान दाताओ का प्रयास है जिसके लिए समिति सभी का हदय से आभार व्यक्त करती है।

विमल जैन: इस सफर को अब स्थानीय लोगो का भी सहयोग मिलता है कई लोग अपने जन्मदिन, माता पिता की शादी की सालगिरह, शादी के दिन इस अभियान के लिए सहयोग देने लगे है। वर्तमान में श्राद्ध पक्ष में कई परिवारों ने यंहा भोजन करवाकर मुहिम को मजबूती प्रदान की। इस अभियान और जज्बे से लगातार बडी संख्या में जुड रहे है।

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan