
मेघनगर। (रितिक शर्मा/ जयेश झामर) नगर परिषद मेघनगर द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलीथीन को लेकर एक टीम का गठन किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राहुलसिंह वर्मा द्वारा बताया गया कि उक्त टीम द्वारा व्यवसायिक क्षेत्रों मे बड़े एवं छोटे दुकानदारो को 100 माइक्रोन से कम छोटी पॉलीथीन तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का निर्माण विक्रय एवं उपयोग व परिवहन पर रोक लगा देने सबंधी जन जाग्रति अभियान डोर टू डोर जाकर किया जा रहा हे। दल द्वारा कई प्रतिष्ठानों से 3kg अमानक स्तर की पॉलीथीन जप्त की गई है।
श्री राहुलसिंह वर्मा द्वारा बताया गया कि इस सप्ताह पश्चात नगर परिषद के संयुक्त दल द्वारा चालानी कार्यवाही की जावेगी।
दल मे नगर परिषद स्वच्छता निरीक्षक एस.रावत ,सहायक राजस्व निरीक्षक रितेश मैडा,स्टोर कीपर सुनील डामोर,सहायक लेखापाल प्रवीण ठाकुर,नोटिस सर्वर सुनिल निनामा आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।





