श्री वनेश्वर मारुती नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुटतालाब के नये महंत की चादर विधि कल
रितिक शर्मा/जयेश झामर

मेघनगर! शुक्रवार शाम श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुटतालाब पर ब्रह्मलीन महंत श्री 108 मुकेश दास जी महाराज की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा में श्री राम दास जी त्यागी टाट वाले बाबा ने दिवंगत महंत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुकेश दासजी ने बचपन से ही वनेश्वर मारुति कुटीर हनुमान मंदिर की सेवा की। ने उनके मार्गदर्शन में इस तपोभूमि पर बड़े-बड़े आयोजन, हवन, यज्ञ,धार्मिक कथाएं सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम किए गए। उनके प्रयासों से इस छोटे से गांव की ख्याति पूरे जिले के साथ साथ पूरे निमाड़ मालवा ही नहीं सीमावर्ती गुजरात और राजस्थान के पड़ोसी जिलों तक फैली है। श्रद्धांजलि सभा में श्री हनुमंत आश्रम के मंहत और नर्मदा विरक्त मंडल के श्री मंहत 1008 दयाराम दासजी महाराज ने
मंदिर के नए महंत की चादर विधि कल
श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुट तालाब के महंत श्री 108 मुकेश दासजी महाराज के देवलोक गमन होने पर नर्मदा विरक्त मंडल द्वारा 11 नवंबर को मंदिर के नए महंत की चादर विधि की जाएगी। चारद विधि की पूरी प्रक्रिया नर्मदा विरक्त मंडल अध्यक्ष महंत श्री दयाराम दास जी महाराज एवं मंदिर संरक्षक श्री रामदासजी त्यागी (टाट बाबा) के मार्गदर्शन में होगी। इस विधि में बड़ी संख्या में साधु-संत और उनके अनुयायियों का आगमन फुट तालाब में होगा इस अवसर पर भंडारा भी होगा। इस दौरान नर्मदा विरक्त मंडल ने कहा, वह एक सच्चे जनजाति संत थे, ऐसे संत कम ही देखने को मिलते हैं जो मन से एक दम निर्मल जल के समान हो। उन्होंने हमेशा धर्म के प्रति सच्ची निष्ठा रखी। श्रद्धांजलि सभा में फुटतालाब के स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ आसपास के क्षेत्रों से आए भक्तों ने भी मंहत श्री मुकेशदासजी महाराज को भावभिनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत भी उपस्थित रहे।





