

मेघनगर! विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ सांस्कृतिक एवं राष्ट्र की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से शहर के सरस्वती शिशु मंदिर मे वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया जहाँ छात्र छात्राओं ने अलग ही उत्साह देखने को मिला विभिन्न प्रतिभाओ वाले विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर में वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य वक्ता विधा भारती मालवा के संयोजक व प्रांतीय समिति के सदस्य रशेश जी राठौड़ व मुख्य अतिथि मेघनगर एसडीएम मुकेश सोनी व थाना प्रभारी एल के बरकड़े उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता डा योगेश नायक व विशेष अतिथि अभिषेक कुमार मैनेजर बैंक ऑफ बड़ोदा रहे कार्यक्रम में विधालय के अध्यक्ष यशवंत बाफना व सचिव समाजसेविका श्वेता खण्डेलवाल व सदस्य मंगला जोशी भी उपस्थित थे मुख्य वक्ता ने बताया की विधा भारती के विधालय में भैया बहनों को संस्कार वान बनाया जाता है उन्हें शारिरीक व मानसिक व बौद्धिक रूप से तैयार किया जाता है ओर वे फिर शिशु मंदिर में पढ़कर देश व समाज में शिशु मंदिर के भैया बहन अलग ही दिखाई देते हैं कार्यक्रम में शिवाजी महाराज,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान,बिजली व पानी बचाओ ऐसा समाज से आह्वान शिशु मंदिर के भैया बहनों ने किया कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी बहुत शानदार रही कार्यक्रम का संचालन विधालय के आचार्य राकेश शर्मा व अतिथियों का स्वागत विधालय के पाली प्रमुख रश्मि शर्मा व उषा काग, रिंकु पंड्या ने किया अतिथियों का परिचय विधालय के प्रधानाचार्य धनराज काग ने कराया





