
मेघनगर ! 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व पत्रकार संघ कार्यालय पर हर्ष उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। वरिष्ठ पत्रकार व पार्षद लाखन सिंह देवाणा द्वारा झंडा वंदन कर तिरंगा फहराया गया। झंडा वंदन पूर्व मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर पूजा की गई इस अवसर पर पत्रकार संघ के मोहन संघवी , जयेश झामर, संदीप खत्री, प्रकाश प्रजापति, लोहित झामर, मनीष नाहटा, निमिष नाहटा, रितिक शर्मा, सोरभ खेमसरा, भूपेंद्र जैन, देवेंद्र जैन , जिया कादरी ,जाकिर हुसैन शेख ,रहीम शेरानी सहित रोटरी क्लब के भरत मिस्त्री, जयंत सिंगल, महेश प्रजापति, मांगीलाल नायक, मुंशी प्रजापत आदि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।





