WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर ने खोया जनसेवा का प्रहरी: राजेन्द्र श्रीवास्तव (नीरज) पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाबमेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश​मेघनगर में कल जुटेगा हिंदू समाज: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्ण


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
धर्म / ज्योतिषमेघनगर

पुण्य सम्राट का 87 वा जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रितिक शर्मा/जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

मेघनगर ! पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंत सेन सुरीश्वर जी महाराज साहब का 87 वा जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। गुणानुवाद सभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री नित्यसेन सुरीश्वर जी महाराज साहब ने कहा श्रद्धा समर्पण के साथ आज्ञा पालन करना जरूरी है। देव गुरु की आज्ञा का पालन होगा तो ही जीवन सुलभ होगा। नियमों का पालन करो। जीवन में कुछ बनना चाहते हो तो अपना स्वभाव जल की भांति शीतल बनाओ। जल सभी की प्यास बुझाता है और बाधाओं को लांधकर अपना रास्ता बनाता है। पत्थर की भांति मत बनो क्योंकि वह दूसरों का रास्ता रोक लेता है। सबके साथ नम्र व्यवहार रखो जो झुकता है वह संसार को झुका सकता है। धर्म सभा को वरिष्ठ मुनिराज वीररत्न विजय जी महाराज साहब ने कहा संतान आज किस मार्ग पर जा रही है मां-बाप का ध्यान नहीं यदि उन्हें संस्कार नहीं मिलेंगे तो उसकी सजा मां बाप को ही भुगतना पड़ेगी। मुनि प्रशम सेन विजय जी महाराज साहब ने कहा मानव जीवन पुण्य उदय से मिला है इसे व्यर्थ मत जाने दो। आपने पुण्य सम्राट से जुड़े अनेक स्मरण बताएं। मुनि चारित्र विजय जी महाराज साहब ने कहा पुण्य सम्राट संघ व समाज की एकता पर हमेशा जोर देते थे। जिस समाज में एकता होगी वह समाज निरंतर प्रगतिशील होगा। पुण्य सम्राट ने अनेक ग्रंथ ,पुस्तके ,स्तवन आदि लिखें अंतिम समय तक गुरुदेव की लेखनी चलती रही। आपने पुण्य सम्राट के बताए मार्ग पर चलकर धर्म आराधना निरंतर करते रहने की प्रेरणा दी। धर्म सभा को मध्य प्रदेश त्रिस्तुतिक संघ के पूर्व अध्यक्ष रमेश धारीवाल, वरिष्ठ समाजसेवी मनोहर लाल पुराणिक, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाबर, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन प्रजापत, एशु कोठारी, राशि लुणावत, शरद बाफना, कविता भंडारी, शांतिलाल काठी, शीतल कावडिया, सुनीता मुथा, अनीता रुनवाल, सीमा भंडारी, अंशिका कावड़िया एवं बालक केतन कावडिया, चेतना कोठारी व प्रिया मुथा, कवि सुरेश समीर, सीमा भंडारी ने सुंदर गीत की प्रस्तुति दी। एवं पुण्य सम्राट के बारे में विस्तार पूर्वक संबोधन दिया। कार्यक्रम मे अतिथि अखिल भारतीय नवयुवक परिषद अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़, संदीप ढाकोनिया, कमलेश मचार नगर परिषद अध्यक्ष, विनोद बाफना, कमलेश कावड़िया, प्रदीप जलावद, सहित अखिल भारतीय महिला परिषद की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती पुष्पा भंडारी, शिरोमणि बहन रुन‌वाल आदि अतिथि उपस्थित थे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर पुण्य सम्राट के चित्र पर माल्यार्पण किया। स्वागत भाषण त्रिस्तुतिक अध्यक्ष शांतिलाल लोढ़ा ने देते हुए कहा कि हमारा परम सौभाग्य है गुरुवर ने पुण्य सम्राट के जन्मोत्सव कार्यक्रम में पधारने की विनती हमारी स्वीकार की। आपने कहा मेघनगर श्री संघ हमेशा पुण्य सम्राट के साथ था और उनके बताए मार्ग पर चलकर प्रत्येक कार्यक्रम में संघ के प्रत्येक सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाते हैं। भद्र तप की तपस्विनी इंदु बाला का पारणा आचार्यश्री के पावन सानिध्य में जयकारों के साथ संपन्न हुआ। नगर की दोनों पार्षद श्रीमती राखी जैन, समता भंडारी, श्रेणी तप की तपस्वी श्रीमती स्नेहलता कावड़िया, पुष्पा बोहरा सहित अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष शांतिलाल लोढ़ा, मनोहरलाल चोरड़िया, दिलीप कोठारी, सोहनलाल रुनवाल ,विमल जैन ,नरेंद्र रांका, राजेंद्र लुणावत, शैलेश भंडारी, महिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता रांका, विमला कोठारी, मधु चोरड़िया, नव युवक परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन, तरुण परिषद अध्यक्ष रवि जैन आदि ने किया। सकल श्री संघ की नवकारसी व स्वामी वात्सल्य का लाभ श्रीमती स्नेहलता बहन कावड़िया की श्रेणी तप के उपलक्ष में पुत्र रजत व दिविक कावड़िया ने लिया। कार्यक्रम का संचालन रजत कावड़िया ने किया। आभार राकेश लोढा ने प्रकट करें।

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan