WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश​मेघनगर में कल जुटेगा हिंदू समाज: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्णश्री रामचरितमानस युवा मंडल मेघनगर ने महंत श्री दयाराम महाराज जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया 


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
मेघनगर

शिविर के प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर का हुआ विमोचन, पंजीयन की हुई शुरुवात..

रितिक शर्मा/जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

12 व 13 फरवरी को होगा निःशुल्क मेडिकल जांच ,16 फरवरी को निदान

मेघनगर- पश्चिम मध्य प्रदेश का सुदूर जनजाति बाहुल्य झाबुआ जिला में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अभाव और अशिक्षा,निरक्षरता व आर्थिक स्थिति के चलते हजारों परिवार स्वास्थ्य संबंधी पीड़ाओं से जूझते लोगों असमय काल के ग्रास समा जाते है. झाबुआ जिला ही नहीं वरण गुजरात राजस्थान से सटे सीमावर्ती क्षेत्र के लोग ऐसी गम्भीर स्वास्थ्य समस्याओं से द्रवित है.ऐसे में मेघनगर का वागरेचा परिवार स्वास्थ्य सेवाओ हेतु हमेशा तत्पर रहा है इस बार भी समाजसेवी पंकज वागरेचा ने अपने दादा मिश्रीमलजी,एवम दादी सज्जनबाई एवम बड़े पापा जयन्तिलालजी वागरेचा की भावना का अंकुरण करते हुए, माता तप चक्रेश्वरी स्नेहलता देवी वागरेचा की प्रेरणा से अपने पिता संथारा साधक समाज रत्न श्री हसमुखलालजी वागरेचा के प्रथम पुण्य स्मरण में अपने परिवार के भाई संजय वागरेचा व निलेश वागरेचा के दो सेवाभाविक कंधों का साथ लेकर मेघनगर में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण व जटिल रोग निदान शिविर 16 फरवरी रविवार को आयोजित करने का निर्णय लिया है.जिसकी तैयारी जोरों पर है।

समाजसेवी संगठनो की रहेगी मेगा शिविर में सहभागिता

शिविर का प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर का हुआ विमोचन

मेघनगर में आयोजित उक्त शिविर की तैयारियां जोरों पर है शिविर में ज्यादा से ज्यादा लाभार्थी रहे इस हेतु प्रचार प्रसार पोस्टर्स का विमोचन पद्मश्री महेश शर्मा और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बी.एस. बघेल की मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया. इस दौरान डी.पी.एम .राजाराम खन्ना ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी विनोद नायक एवं नगर के गणमान्य समाजसेवी सहित विशेष अतिथि के रूप में विमोचन आयोजन में उपस्थित रहे.जिले के गांधी माने जाने वाले जल संरक्षण के प्रेरणादाई पर्यावरणमित्र आज के भागीरथ पद्मश्री महेश शर्मा ने कहा की सेवा का कोई मूल्य नहीं होता समाज सेवा के कई रूप है पर स्वास्थ्य के लिए सेवा सबसे बड़ी समाज सेवा होती है जिसके लिए लोग को जीवनदान मिलता है आम व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता के लिए यह मेगा स्वास्थ्य शिवीर वागरेचा परिवार की ओर से किया जा रहा है,,, परिवार की सेवा मिल का पत्थर बनेगा जिससे समरसता का भाव बढ़ेगा डॉ बी एस बघेल ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र की स्थिति बताते हुए कहा कि सामाजिक रूप से मेघनगर का वागरेचा परिवार समाज सेवा के रूप में हमेशा अग्रणी रहा है दर्दी को दवा मिले यही हसमुखलाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि रहेगी उक्त सेवा प्रशासन के स्तर पर जो भी स्वास्थ्य सेवाए होगी हमारा सदैव सहयोगी रहेगा. शिविर के पंजीयन की विस्तृत जानकारी रोटेरियन भरत मिस्त्री द्वारा दी गई.विमोचन आयोजन का आतीत्य सत्कार निलेश वागरेचा ने किया मंच संचालन समाजसेवी निलेश भानपुरिया ने किया आभार वागरेचा परिवार के बड़े भाई संजय वागरेचा ने माना।

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan