विजया दशमी के पावन पर्व पर आज मेघनगर मे निकलेगा पथ संचलन
रितिक शर्मा/ जयेश झामर


मेघनगर-सनतन के प्रति आस्था हिंदु धर्म के प्रति विश्वास और देश के प्रति कर्तव्यो का बोध करवाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं द्वारा विजयदशमी उत्सव के उपलक्ष में पथ संचलन का आयोजन शनिवार दोपहर 3 बजे विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण से आयोजित होगा। आपको बता दे कि आएएसएस मेघनगर खण्ड यह पथ संचलन प्रति वर्ष आयोजित करता है लेकिन इस बार विजयादशमी के समय विशेष रूप से पथ संचलन आयोजित करने के पीछे संघ का मानना है विजया दशमी हमारे लिए अहंकार को दूर करने वाला है। स्वय सेवकों में अनुशासन, समरसता लाने के लिए संघ की शाखाओं में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है, इसलिए विजय दशमी पर पथ संचलन का कार्यक्रम होने जा रहा है इसी भाव से संघ के स्वयंसेवक काम करते हैं। आपको बता दे कि वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन मात्र 17 युवाओं से शुरू हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन हो गया. संघ की स्थापना 1925 में परम पूजनीय डा. केशव राव बलिराम हेडगेवार ने की थी। इसके बाद लगातार समरसता के भाव से संघ का विस्तार हो रहा है आज विश्व के सबसे बड़े संगठन के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में जाना जाता है मेघनगर पथ संचलन की तैयारियां पूर्ण कर ली है शनिवार को सैकड़ो स्वयंसेवक अपने पूर्ण गणवेश को धारण जय घोषवादन की कदम ताल पर पथ संचलन करेंगे।





