
समाजसेवियों,पत्रकारों एवं चर्च के पदाधिकारियों की उपस्थिति मे कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मेघनगर! कैथोलिक डायसिस झाबुआ के पीटर रुमाल खराड़ी नए बिशप चुने गए। 65 वर्षीय बिशप खराड़ी मूलतः थांदला के ग्राम कालदेला के निवासी हैं। गरीबी में पले बड़े बिशप की पढ़ाई शासकीय उच्चतर विद्यालय परवलिया एवं मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल पीटर खराड़ी थांदला तथा शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला के पश्चात मिरशाली अजमेर एवं नागपुर में हुई। वर्तमान में कैथोलिक डायसिस झाबुआ के
प्रशासक पद पर आसीन थे। थांदला चर्च के 125 वर्षों के इतिहास में
प्रथम बार थांदला से बिशप चुने गए हैं। बिशप बासिल भूरिया के निधन के बाद से कैथोलिक डायसिस झाबुआ में बिशप का पद रिक्त था। एक लंबी प्रक्रिया के बाद स्थानीय बिशप की न्युक्ति हुई।
कैरोल गीत की शानदार प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
मेघनगर सेंट अर्नाल्ड चर्च में क्रिसमस एवं नव वर्ष मिलन समारोह में नवनियुक्त बिशप स्वामी पीटर खराड़ी नवनियुक्त क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भूरिया का भी शाल श्रीफल भैट कर स्वागत और सम्मान किया गया।
मिलन समारोह में क्षेत्रीय विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा में सर्वप्रथम मैं नव नियुक्त हुए बिशप स्वामी पीटर खराड़ी को बधाई देता हूं ओर क्षेत्र की समस्त जनता को क्रिसमस एवं नववर्ष की शुभकामना संदेश के साथ आने वाले वर्ष की मंगल कामना करता हूं।
समाजसेवी विनोद बाफना ने अपने उद्बोधन में कहां की भगवान महावीर, ईसा मसीह, पैगंबर साहब, सभी धर्म के अवतारित पुरुषों ने अपने संदेश के माध्यम से यही बताया कि दुनिया में सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का है।
शुभकामना संदेश के साथ नव वर्ष मिलन समारोह सादगी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जेम्स पॉल ने किया। आभार व्यक्त संजय औहारी ने मना। इस मौके फादर जोमन जेम्स, फादर डिमेलो, फादर थोमस पीए, फादर एडँरुस, विजेंद्र सिंह कटारे, वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, हरिराम गिरधाणी, पंकज बडोला, निलेश भानपुरिया, दशरथ कट्ठा, राजेंद्र सोनगरा, रहीम शेरानी, सुनील डाबी, पंकज बडोला, मनिष नाहाटा, जिया उल हक कादरी, भूपेंद्र बारमंडलीय, फारुक शेरानी, अलि असगर बोहरा, प्रकाश प्रजापत, निशार पठान, जयेश झामर, आदी पत्रकार एवं कांग्रेस के युवा नेता अरुण ओहारी, रोशन बारीया, सरपंच सुमित्रा मचार, आदि जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। मेघनगर के प्रथम आगमन पर सभी ने आत्मीयता के साथस्वागत किया।






