
मेघनगर! विश्वकर्मा मंदिर मेघनगर पर विराजत शिव मंदिर पर श्रावण मास के सोमवार को महाआरती हुई जिसमे पुजारी पंडित हरिहर शर्मा ने बताया की यहाँ पर प्रत्येक सोमवार को शिव जी की अभिषेक एवं विशेष श्रृंगार किया जाता है एवं महारती होती है जिसमे कई भक्त आरती का लाभ लेते है इस सोमवार को शिव जी एवं विश्वकर्मा भगवान की आरती का लाभ भक्त बसंत जी पंचाल द्वारा महाआरती उतारी एवं फरियाली खिचड़ी का भी उद्योगपति बसंत जी द्वारा वितरण किया गया जिसमे कई भक्तो से प्रसाद ग्रहण किया ! पुजारी शर्मा ने बताया वेसे तो प्रतिदिन प्रातः एवं संध्या को आरती होती है परन्तु श्रवण माह पर विशेष शिव जी का श्रृंगार किया जाता है तथा दोपहर को महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन किया जाता है जिसमे सुरेश जी पंचाल, आशीष जी पंचाल, बंटू जी पंचाल, जगदीश जी पंडित, गौरव जी पंचाल, देव प्रजापति, रोमित प्रजापति, मिलन जी नायक, अविनाश जी पंचाल, प्रकाश जी पंचाल, मनीष जी पंचाल, शेलेन्द्र जी सिसोदिया, रामू जी सोनी व अन्य सदस्यों का आयोजन में सहयोग रहा !





