
प्रकाश पर्व पर होंगे धार्मिक आयोजन
मेघनगर (रितिक शर्मा /जयेश झामर) मंगलवार को मेघनगर में गुरुनानक जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। गुरुनानकजी का 553वां प्रकाश पर्व शहर के दो स्थानों पर मनाया जाएगा। गौर बंजारा समाज द्वारा स्थानीय सरकारी अस्पताल के पीछे भोई मोहल्ले में नानक देव की अरदास की जाएगी। यहां दोपहर 12 बजे महाआरती के बाद लंगर प्रसादी का आयोजन होगा और रात में भजन संध्या गुजरात के कलाकारों द्वारा आयोजित की जाएगी।
मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र
स्थिति ब्रोमोश केमिकल प्राइवेट लिमिटेड परिसर में नानकदेवजी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। हर साल की तरह यहां आसपास के ग्रामीणों, औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारियों अधिकारियों सहित आम श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाया जाएगा। ब्रोमोश केमिकल्स से जुड़े अजयबीर सिंह ने नगर वासियों को गुरुनानक जयंती की शुभकामना देते हुए सभी को लंगर में प्रसादी में शामिल होने की अपील की है।






