
मेघनगर!मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ जी भदोरिया , संभागीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण जी शर्मा की सहमति से जिलाध्यक्ष मुकेश सिसोदिया के निर्देश पर जिला महासचिव हरीश यादव द्वारा ओम प्रकाश सोलंकी पत्रकार संघ जिला उपाध्यक्ष मोहन संघवी मेघनगर अध्यक्ष राजेंद्र सोनगरा, प्रकाश प्रजापति अधिमान्य पत्रकार मध्य प्रदेश शासन की उपस्थिती में पत्रकार जयेश झामर को मेघनगर तहसील अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया ,
और सौरभ खेमसरा को सचिव मनोनित किया जिस पर मेघनगर के पत्रकारों द्वारा पत्रकार कार्यालय पर उनका फूल मलाओ से स्वागत किया गया , साथ ही मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया गया ।
तहसील अध्यक्ष के पद पर मनोनीत होने पर जयेश झामर ने उपस्थित पत्रकारों से कहा कि वे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के इस दायित्व को बखूबी निभाएंगे एवं पत्रकारों की समस्याओं एवं संगठन के लिए हरदम खड़े रहेंगे , इस अवसर पर पत्रकार कार्यालय पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला सचिव हरीश यादव ओमप्रकाश सोलंकी मेघनगर पत्रकार संघ अध्यक्ष राजेंद्र सोनगरा मोहन जी संघवी लाखन देवाना अधिमान्य पत्रकार प्रकाश प्रजापति लोहित झामर मनीष नाहटा निमिष नाहटा संदीप खत्री ऋतिक शर्मा जिया उल कादरी रहीम शेरानी भूपेंद्र जैन चीनू देवाणा मोहमद जावेद आदि पत्रकार उपस्थित थे , जिन्होंने जयेश झामर के तहसील अध्यक्ष पद पर पदस्थ होने पर उनको बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।







