झाबुआधर्म / ज्योतिष
आचार्य श्री की निश्रा मे नवनिर्वाचित जैन प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित
रितिक शर्मा/जयेश झामर

मेघनगर! (रीतिक शर्मा/जयेश झामर) झाबुआ चातुर्मास मे पुण्य सम्राट के पट्टधर गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब की निश्रा में श्वेतांबर जैन युवक महासंघ मध्य प्रदेश इकाई एवं नवयुवक परिषद मध्य प्रदेश इकाई के तत्वाधान में नवनिर्वाचित जैन जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मेघनगर नगर परिषद से पार्षद श्रीमती राखी राकेश जैन एवं श्रीमती समता अनूप भंडारी का सम्मान अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार के प्रथम सदस्य एवं श्वेतांबर जैन युवक महासंघ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीलजी सिंघी, उज्जैन विधायक एवं परिषद के संरक्षक पारसजी जैन सहित सभी अतिथियों द्वारा किया गया उक्त आयोजन मे मेघनगर परिषद के युवा भी सम्मिलित हुए







