WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश​मेघनगर में कल जुटेगा हिंदू समाज: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्णश्री रामचरितमानस युवा मंडल मेघनगर ने महंत श्री दयाराम महाराज जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया 


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
मेघनगर

कलयुग में श्रीमद भागवत कथा ही श्रीकृष्ण का स्वरूप हैँ – देवी चित्रलेखा जब तक मेरी साँस चलेगी तब तक सनातन धर्म से जुडे आयोजन करता रहूँगा – श्री जैन फुटतालाब धूमधाम से मनायी गयी हनुमान जयंती लगाया गया छप्पन भोग… कवि सम्मेलन में छाए रहे निसार

रितिक शर्मा/जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow


मेंघनगर l कपडे कैसे भी हो महँगे हो या सस्ते हो लेकिन हर सनातनी को अपनी ब्रांडिंग करना चाहिए गले मे कंठी और माथे पर तिलक लगाना चाहिए l यही सबसे बडा ब्रांड है जो आपको आम लोगो के बीच भगवान के व्यक्ति की तरह स्थापित करता हैँ….ईश्वर की भक्ति का प्रभाव आपके चेहरे पर दिखना चाहिए ये बात देवी चित्रलेखा जी ने श्रीमद भागवत कथा में शनिवार को कही l उन्होंने ” मांगा है मैंने श्याम से वरदान एक ही तेरी कृपा बनी रहे जब तक है जिंदगी ” भजन गाकर बताया कि ईश्वर से बस उसकी कृपा माँगो….एक बार सच्ची भक्ति मिल जाये तो वैभव आने के बाद भी नही जाती l कलयुग में श्रीमद भागवत कथा ही श्रीकृष्ण का स्वरूप हैँ l देवी चित्रलेखा जी ने श्रीहनुमान जयंती की बधाई देते हुए कहा कि श्रीराम को प्रसन्न करना है तो हनुमान जी की सेवा करो भगवान राम भी हनुमानजी की सेवा करने वालो से ही प्रसन्न होते हैँ….प्रदेश के यशस्वी समाजसेवी श्रीसुरेश चंद्र पूरणमल जैन ने मंच से श्रीहनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित धार्मिक जनसमुदाय का प्रतिवर्ष सफल और अनुशासित बनाएँ रखने के लिएँ आभार व्यक्त किया l श्री जैन ने कहा जब तक मेरी साँस चलेगी तब तक सनातन संस्कृति और धर्म को मजबूत करने वाले आयोजन करता रहूँगा….
पूर्णाहुति के साथ हुई श्रीहनुमान जी की महाआरती….
आयोजन के शनिवार को विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की पूर्णाहुति श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन राजेश रिंकू जैन पूजा जैन अंकित जैन अंतिम बाला जैन जूही जैन हितेश चोरडिया बिन्नी जैन अर्चित जैन हार्दिक कोठारी ने जिसमे विशेष रूप से समाजसेवी ब्रजेन्द्र चुन्नू शर्मा भी पहुँचे और श्रीरामभक्त हनुमान जी महाआरती में सहभागिता कर मंदिर दर्शन किए….श्री हनुमान जयंती की पावन अवसर पर विशेष रूप से फुटतालाब में श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान जी को छप्पन भोग लगाया गया था आरती करने के लिए भारी संख्या में लोग ग्रामीण अंचलों से भी पहुँचे इस अवसर पर श्री जैन ने सभी को श्री हनुमान जयंती की बधाई देते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना की…. इस अवसर पर पूरे मंदिर प्रांगण को आकर्षक स्वरूप में सजाया गया मंदिर के महेंद्र दिल्ली दिलीप दास जी महाराज टाट वाले बाबा ने भी मंदिर में पूजा अर्चना की….
मंदिर दर्शन करने कांग्रेस के नेता जसवंत भाबर और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनम जसवंत भाबर भी पहुंची
कवि सम्मेलन में छाए रहे रम्भापुर के निसार….
फुटतालाब में आयोजित हुए कवि सम्मेलन में देश के बडे कवियों के बीच मेघनगर और रम्भापुर के रहने वाले राष्ट्रीय कवि निसार पठान पूरी तरह से छाए रहे कवि सम्मेलन में उन्होंने सनातन संस्कृति और बेटी के साथ भारत की राजनीति पर अपनी कविताए सुना कर खूब तालियां बटोरी उन्होंने विशेष रूप से आयोजन कर्ता श्री जैन की ऊर्जा की प्रशंसा करते हुए उन पर भी कविता सुनाई निसार पठान ने उपस्थित कवियों की भी दाद बटोरी l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर उपस्थित थे l कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कवि तेजनारायण बैचेन हास्य कवि नई दिल्ली पँ महेंद्र मधुर गीतकार सुश्री प्रीति पाण्डे श्रृंगार रस राजस्थान मुकेश मासूम हास्य गीतकार ने भी
ना कश्मीर आना सब भूल जाना से पाकिस्तान पर निशाना साधा l ना घर ने आटा ना नल मे है पानी बडी दुखभरी तुम्हारी कहानी प्रीति पाण्डे ने डुग्गो के पापा खुशी की लहर है उदासी ना समझो कविता सुनाकर सभी को भाव विभोरकर दिया l

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan