WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर में 17 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्शमेघनगर ने खोया जनसेवा का प्रहरी: राजेन्द्र श्रीवास्तव (नीरज) पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाबमेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
E-Paperमेघनगर

असली नकली की पहचान करलो,सावधान रहने वाला ठगाता नहीं-पूज्य संयत मुनीजी

रितिक शर्मा/जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

मेघनगर! जैनो का पर्व पर्युषण महापर्व मंगलवार से प्रारम्भ होकर 8 दिवसीय आराधना के साथ 20 सितंबर को संपन्न होगा जिसको विशेष रूप से जप तप आराधना से मनाया जायेगा अणु स्वाध्याय भवन मे वर्षावास हेतु विराजित अणु वत्स संयत मुनीजी एवं संत मण्डल द्वारा इन दिनों में भगवान द्वारा फरमाये जाने वाले शास्त्रों का श्रवण,समायिक प्रतिकमण से कर्मो की आलोचना करवाई जायेगी जिसका लाभ आसपास सहित अन्य संघो से आये आराधक भी ले रहे है

प्रथम दिवस मुनि श्री ने बताया

पर्व दो प्रकार के होते है लौकिक पर्व, लोकोत्तर पर्व लौकिक पर्व में खाना पीना नाचना गाना एवं धूम मचाना विशेष होता है एवं लोकोत्तर पर्व मोक्ष की कामना से कर्मो की निर्जरा करके मनाया जाता है जिसमे शास्त्रों का श्रवण, सामायिक, प्रतिकामण, दान, ब्राह्मचार्य का पालन आदि से मनाया जाता है चारो और से अपनी प्रवर्तियों को समेटना स्वयं के दोषों को देखना

असली नकली की पहचान

धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए मुनि जी ने उपस्थित जन समुदाय से पूछा आप सभी सुख चाहते हो?आपको असली सुख चाहिये की नकली सुख? जीव को हमेशा नकली सुख ही क्यों प्रिय है और उसके पीछे ही क्यों भागता है और अच्छा तो नकली ही लगता है परंतु असली तो असली ही है जीव सुख के नाम पर कितना ठगा रहा है करोड़ों खर्च कर के विज्ञापन बनाने वाली कम्पनिया चवन्नी फेंक कर रुपया उठा रही है यहाँ काला चेहरा बता कर गोरे होने की क्रीम बेचीं जाती है नकली से ठगाना नहीं और असली से दूर जाना नहीं असली सुख तो भगवान के बताये मार्ग पर है आठ दिवसीय पर्व पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस खचा खच भरे अणु स्वाध्याय भवन में कई तपस्या के प्रत्याख्यान हुए जिसमे सबसे बड़ी लगातार 75 दिवस उपवास की तपस्या पुरे डूंगर मालवा की शान तप चकरेश्वरी श्रीमती स्नेहलता जी वागरेचा की चल रही है सामूहिक सिद्धि तप के 81 तपस्वीयो की अंतिम पड़ाव के पहले उपवास के प्रत्याख्यान सहित सेकड़ो आराधको ने उपवास किये आसपास सहित अन्य राज्यों से संघो से कई महानुभव पधारे है कल्याणपुरा संघ से विशेष दान राशि प्राप्त हुई प्रभावना का लाभ विनोद रणजीत सिंह बाफना परिवार ने लिया संचालन विपुल धोका ने किया

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan