WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर में 17 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्शमेघनगर ने खोया जनसेवा का प्रहरी: राजेन्द्र श्रीवास्तव (नीरज) पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाबमेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
E-Paperमेघनगर

श्रमजीवी पत्रकार संघ का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ

रितिक शर्मा/जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

जिला संगठन मे मेघनगर से प्रजापति,झामर एवं कादरी की नियुक्ति

आईडी कार्ड एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र

मेघनगर!मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतध्यक्ष शलभ भदोरिया के मार्गदर्शन में ग्राम करवड़ में झाबुआ इकाई द्वारा होली मिलन समारोह एवं श्रमजीवी आईडी कार्ड व नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शरद जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में की। सरपंच विकास गामड़, संभागीय पदाधिकारी बंशीलाल शर्मा, रमेश सोलंकी, सत्यनारायण शर्मा, सुनील खोड़े एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष दीपक निमजा विशेष रूप से उपस्थित हुए ।होली मिलन समारोह में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई । जिसके पश्चात अतिथियों का स्वागत उपस्थित श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों ने हार फूलों से किया स्वागत

जिला अध्यक्ष मुकेश सिसोदिया ने भाषण दिया साथ ही महासचिव हरीश यादव ने संगठन के लेखा-जोखा व वार्षिक कार्यशैली पर प्रकाश डाला

अतिथि सरपंच विकास गामड़ ने पत्रकारों को पंचायत की ओर से श्रमजीवी कार्यालय हेतु 100 बाय 100 के प्लॉट प्रदान करने की घोषणा जिस पर समस्त पत्रकारों द्वारा उनके इस घोषणा पर तालियों से उनका स्वागत किया गया । प्लॉट प्रदान करने के बाद सांसद निधि से कार्यालय निर्माण में बीजेपी प्रवक्ता योगेश नाहर द्वारा आगे होकर मदद करने की घोषणा की।

मुख्य अतिथि शरद जोशी द्वारा अपने उद्बोधन में पत्रकारों को श्रमजीवी के संगठन के बारे में विस्तृत रूप से बताया और कहा कि मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ 1956 से कार्यरत होकर प्रदेश में एकमात्र ट्रेड यूनियन संगठन है जो प्रदेश के समस्त पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ता है और आगे लड़ता रहेगा। उक्त संगठन में कई नियमों का पालन करना पड़ता है, इस संगठन में पद लेने हेतु किसी अन्य संगठन में पद नहीं होना चाहिए ऐसे कई कड़े नियम है। जिसका पालन करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संगठन प्रदेश में आज सबसे बड़ा संगठन है। श्रमजीवी संघ के करवड़ इकाई द्वारा समस्त अतिथियों का साल श्रीफल से स्वागत किया गया साथ ही गंगाखेड़ी उपसरपंच शैलेंद्र सिंह राठौर द्वारा भी सभी अतिथियों का स्वागत साल श्रीफल से किया गया। कार्यक्रम के अंत में झाबुआ इकाई द्वारा मुख्य अतिथि एवं अतिथि सरपंच को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया कार्यक्रम में जिले एवं तहसील के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं श्रमजीवी संगठन के सदस्य उपस्थित थे। विनोद शर्मा, अंकित भंडारी, अरुण पाटीदार, नगीन भंडारी अनुराग गामड़ का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा, कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण शर्मा एवं कार्यक्रम का आभार बंशीलाल शर्मा द्वारा माना गया।

मेघनगर के प्रकाश प्रजापति, लोहित झामर एवं जिया उल हक कादरी की जिला संगठन मे नियुक्ति से नगर के शुभचिंतको मे हर्ष व्याप्त एवं बधाई का दौर शुरु हुआ

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan