
मेघनगर (निप्र ) ज्योतिष सम्राट गच्छाधिपति आचार्य देव श्रीमद् विजय ऋषभ चंद्र सुरीश्वरजी म.सा.के आज्ञानुवर्ती मुनि श्री चंद्रेश विजय जी म.सा. एवं मुनि श्री जीन भद्र विजय जी म.सा. का आज मेघनगर में मंगल प्रवेश हुआ। अगराल रोड पर बाफना जिनिंग फैक्ट्री पर महावीर जैन फेडरेशन के अध्यक्ष अजीत संघवी समाजसेवी जिनेंद्र बाफना , विनोद बाफना, राजेंद्र संघवी, विनय चंडालिया आदि ने मुनि श्री की भव्य अगवानी की। वहीं से मुनि श्री बैंड बाजों के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से होकर सूमतीनाथ मंदिर दर्शन करते हुए मोहनखेड़ा जैन यात्रिक धर्मशाला प्रांगण स्थित श्री गौडी पार्श्वनाथ मंदिर पहुंचे जहां दर्शन वंदन पश्चात धर्म सभा आयोजित हुई धर्म सभा में मुनि श्री ने कहा पुण्योदय से मनुष्य जीवन मिला है इसे ऐसे न गऺवाते हुए धर्म आराधना कर पुण्य अर्जन प्राप्त करें। धर्म आराधना कर भगवान का स्मरण करते रहना चाहिए। जिसकी भगवान से प्रीत है वही भगवान को याद करते हैं भगवान से हमारा रिलेशन गहरा होना चाहिए। आज के युग में सब मोबाइल में लगे होकर परिवर्तन देखना चाहते हैं लेकिन मोबाइल से कोई परिवर्तन नहीं होता है परिवर्तन तो साधु संतों के सत्संग से ही है क्योंकि परमात्मा की वाणी ही सर्वोपरि है और वह संतों के सत्संग से ही मिलती है। इस अवसर पर वर्षी तप व 99 यात्रा के आराधकों का बहू मान महिला मंडल द्वारा किया गया। इस अवसर पर झाबुआ संघ द्वारा मुनि श्री का आगामी चातुर्मास झाबुआ नगर में करने की विनती की एवं मुनि श्री की निश्रा में अक्षय तृतीया पर होने वाले वर्षितप पारणे के आयोजन की निमंत्रण पत्रिका मेघनगर श्री संघ को प्रदान कर झाबुआ पधारने का आमंत्रण दिया। कार्यक्रम का संचालन मनीष जैन ने किया एवं आभार अजीत संघवी ने माना। नवकारसी का लाभ राका एवं चोरडिया परिवार ने लिया।






