WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश​मेघनगर में कल जुटेगा हिंदू समाज: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्णश्री रामचरितमानस युवा मंडल मेघनगर ने महंत श्री दयाराम महाराज जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया 


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
क्राइममेघनगर

छात्रावास अधीक्षक को कार्रवाई का डर बताकर राशि ऐंठने वाले गिरफ्तार, चार पर एफआईआर

रितिक शर्मा/जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

मेंघनगर! छात्रावास अधीक्षक को डरा धमकाकर राशि ऐंठने वाले चार लोगों पर मेघनगर पुलिस ने प्ररकरण दर्ज किया है। अधीक्षक फ्रांसिस माल ने हेमंत राठौर, दिनेश चौहान, एक पुरुष व एक महिला के खिलाफ मेघनगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों ने उपायुक्त कार्यालय भोपाल का नाम लेकर उनके साथ ठगी की। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला आरोपी फरार है।

फ्रांसिस माल ने बताया मैं नवापाडा नवीन का रहने वाला हूं। वर्तमान में सहायक शिक्षक के पद पर शासकीय बुनियादी बालक प्राथमिक विद्यालय मेघनगर में पदस्थ होकर सिनियर बालक छात्रावास रंभापुर में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हूं। दिनाक 22.02.2023 को सुबह 09.45 बजे लगभग मै बुनियादी शाला मेघनगर आ गया था। तभी मेरे पास मोबाईल नम्बर 7869292261 से मेरे मोबाईल नंबर 7024012886 पर कोन आया और बोला कि हम उपायुक्त कार्यालय भोपाल की टीम आई है। आपके छात्रावास का निरीक्षण करना है। आप कहां पर हो। इस मैंने बताया कि मैं अपनी मूल संस्था मेघनगर में शैक्षणिक कार्य कर रहा हूं तो वह मुझे बोला कि आप छात्रावास से अनुपस्थित पाए गए हैं। हमने आपके छात्रावास का वीडियो बनाया है तथा छात्रावास के आसपाय गंदगी है। हम उपायुक्त को रिपोर्ट भेज रहे हैं तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ जाएगी। तो मैंने कहा कि मैं क्या कर सकता हूँ तो बोला कि आगर रिपोर्ट या विडियो डिलीट करवाना है तो 20 हजार रुपए देना देना पड़ेंगे। फिर मैंने कहा कि मेरे पास रुपए नहीं है तो बोले कि अकाउंट से ट्रांसफर करो तो मैंने अपने मोबाईल नम्बर से हेमंत राठोर के मोबाईल नम्बर 9826047580 पर 5000 रुपए ट्रांसफर आई. डी. 305392657553 पर ट्रांसफर करवाए गए फिर मैंने 10000 रुपये नकद दिनेश चौहान नामक व्यक्ति जिसका मोबाईल न॑.7000787154 को दिए। जिनके साथ एक और व्यक्ति तथा मेडम थी। उसके बाद मैंने अपने सीनियर रेलूसिंह डोडीयार अधीक्षक उच्चतर माध्यमिक बालक छात्रावास मेघनगर को फोन किया कि भोपाल की टीम आई हुई है। तो उन्होंने बोला कि विभाग से पता करके बताता हूँ। उनके बाद वह टीम जिसमें तीन पुरुष व एक महिला एमपी एमपी 04 डीजे 8091 सफेद कलर से चले गए। फिर मैंने पता किया तो कन्या आश्रम पिपलखूंटा की मेडम रजिता खराड़ी ने बताया कि दिनांक 10.02.2023 को वरिष्ठ कार्यालय के अधिकारी बनकर नौकरी से निकालने कि धमकी देकर मुझसे भी 7500 रुपए वसूल कर ले गए। ये चारो लोग शिक्षा विभाग के भोपाल के अधिकारी बनकर छल करके मुझसे व रजिता खराड़ी मेडम से उक्त राशि डरा धमकाकर कर ले गए हैं। मैंने अपने वरिष्ठ कार्यालय को घटना की जानकारी देकर पता किया तो पता चला संबंधित लोग हमारे विभाग से नहीं है। फिर मैंने यह बात भील सिंह वसुनिया बालक छात्रावास अधीक्षक मदरानी, बापू सिंह निनामा एवं कमलसिंह भाभोर चेनपुरा को घटना की बात बताई। इसके बाद वरिष्ट कार्यालय के निर्देश प्राप्त होने पर आज रिपोर्ट की गई है। पुलिस ने धारा 419, 420 और 384 में प्रकरण दर्ज किया है।

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan