
मेघनगर महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से शहर में गरीब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होकर परिवार की मदद कर सके इसके लिए उन्हें छोटा मोटा रोजगार शुरू करने में संस्था मदद करती है । आज वही संस्था द्वारा बाढ़ पीडित जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क अनाज वितरण कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है फिनकेअर स्मॉल फाइनेंस बैंक के सी एस आर विभाग के शिवम विजयवर्गीय द्वारा बताया कि हमारी संस्था द्वारा ग्राम खेड़ा में जरूरतमंद परिवारों को आटा , चावल , दाल ,तेल , नमक , आदि राशन का सामान वितरण किया है!
संस्था द्वारा जितनी मदद हो सके जरूरतमंद लोगों की तत्कालीन जानकारी प्राप्त होने पर हमारी संस्था के सदस्य लोग उनकी मदद के लिए तैयार रहते हैं । इस अवसर पर बैंक के रीजनल लोकेंद्र सिंह राजपूत , मेहरबान सिंह चौहान, बापू सिंह राठौर अनिल परमार मौजूद थे ।






