धर्म / ज्योतिषमेघनगर
आरोग्य भारती द्वारा पड़वाल हॉस्पिटल पर किया गया धन्वंतरि पूजन
रितिक शर्मा/ जयेश झामर


मेघनगर! सर्वे संतु निरामया के संकल्प के साथ आरोग्य भारती की शाखा मेघनगर द्वारा पड़वाल हॉस्पिटल पर श्री धन्वन्तरि पूजन रखा गया जिसमे मेघनगर खंड चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद नायक एवं नगर के सभी चिकित्सको ने स्वास्थ्य के आराध्य देव श्री धन्वन्तरि जी का पूजन करके नगरवासियो के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की ज्ञात होवे सभी चिकित्सकों द्वारा नगर के हित मे लगातार उचित एवं सराहनीय कार्य किये जा रहे है जिसके चलते मरीजों को सुगमता एवं अल्प व्यय मे स्वास्थ लाभ प्रदान हो रहा है उपरोक्त कार्यक्रम में इन चिकित्सको की उपस्थिति रही डॉ.विनोद नायक(BMO),डॉ.किशोर नायक,डॉ.अमित मेहता,डॉ.भावेश कटारा,डॉ.बलवंत हाड़ा,डॉ.उत्कर्ष पडवाल,डॉ.मोतेसिंग नायक





