सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिये कंप्यूटर प्रदान किये
रितिक शर्मा/जयेश झामर


मेघनगर!अंतिम युद्ध(जयेश झामर) हिंदु संस्कृति की मुख्य धारा से जुड़ा विद्यालय जहाँ छात्र,छात्राओं को भैया बहने की मधुर ध्वनि से पुकारा जाता है यहाँ गत माह मे स्नेहसम्मेलन आयोजित किया गया था जिसका पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि रमेश मेरावत शासकीय शिक्षक एवं समाजसेविका चन्दनबाला शर्मा पुर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व विशेष अतिथि लक्ष्मी भाबोर की उपस्थिति पर विद्यालय मे पुरस्कार वितरण एवं स्नेहभोज का आयोजन किया गया जिसमे मार्गदर्शन स्वरूप उद्भोदन भी हुआ मुख्य अतिथि रमेश मेरावत ने विधालय को दो कम्प्यूटर प्रदान किये भविष्य मे बच्चों को अन्य सहयोग देने का आश्वासन दिया अतिथियों द्वारा भैया बहनों को पुरस्कार वितरण किए गए कार्यक्रम का संचालन रानु भुरिया द्वारा किया गया अतिथियों का परिचय विधालय के प्रधानाचार्य धनराज काग ने कराया,स्वागत रेखा दीदी शर्मा, प्रियंका दीदी,दिपिका दीदी,विभादीदी,सोनल दीदी, वंशिका दीदी ने किया कार्यक्रम का आभार विधालय के आचार्य राकेश शर्मा ने माना कार्यक्रम में विधालय के तीनों पाली प्रमुख उषा काग, रश्मि शर्मा, रिंकु दीदी व विधालय की दीदीया,कु शिवानी दीदी,रेखा दीदी, ज्योती दीदी,रीना दीदी,सीमा दीदी, निर्मला दीदी,सौनु दीदी,रीना दीदी,सोनम दीदी, हिना दीदी उपस्थित थे कार्यक्रम में भैया बहनों द्वारा वंदना नृत्य की प्रस्तुति की गई भैया बहनों का सहभोज समाज के सहयोग से हुआ





