
मेघनगर!पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा श्री बाफना पब्लिक स्कूल मेघनगर में आयोजित योग शिविर मे पतंजलि योग पीठ से पधारी पूज्य साध्वी देवादिति जी,पूज्य साध्वी देववाणी जी एवं पूज्य साध्वी देवसौम्या जी ने बच्चों को योग का अभ्यास कराया एवं योग से होने वाले फायदे के बारे बताया।योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है, भूख और पाचन को बढ़ाता है। यह दिमाग को हमेशा शांत रखता है। जब हम योग करते हैं तो मांसपेशियों में खिंचाव, मरोड़, मरोड़ और खिंचाव जैसी कई क्रियाएं होती हैं। इससे हमारे शरीर की थकान दूर होती है और हम हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं।
उक्त कार्यक्रम में पधारे सूरज डामोर जी ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें एवं बहुत आगे बढ़े हमारे आसपास के उदाहरण देकर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं भविष्य में उन्हें नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के मंत्र बताएं। रोटरी क्लब के अध्यक्ष चंदनबाला शर्मा ने भी बच्चों को योग से जोड़ने के लिए बाफना पब्लिक स्कूल के प्राचार्य से अनुरोध किया एवं जब भी योग शिविर लगे तो बाफना पब्लिक स्कूल के सभी बच्चे उस में भाग ले|
कार्यक्रम के अंत में हरिद्वार से पधारे साध्वी दीदी का श्री बाफना पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री राकेश पाल ने मोमेंटो भेंट कर आभार व्यक्त किया साथ ही विश्व मंगल सभा के प्रमुख अनुराधा जी को एवं सूरज जी डामोर को मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया ।
उक्त आयोजन शिविर के अवसर पर रोटरी क्लब अपना के चंदनबाला शर्मा माया शर्मा एवं कांतिलाल जी नीमा उपस्थित रहे | अंत में रोटरी क्लब अपना के संस्थापक अध्यक्ष भारत मिस्त्री ने आभार व्यक्त किया।






