मेघनगर में पर्यूषण पर्व के दौरान आज पांचवे दिन भगवान महावीर स्वामी का जन्म उत्सव मनाया
रितिक शर्मा/जयेश झामर

मेघनगर ! (रितिक शर्मा/जयेश झामर) जैन समाज के आठ दिवसीय पर्यूषण पर्व मेघनगर में पूर्ण पूजा भक्ति धर्म आराधना व जप तप के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहे हैं। पर्व के दौरान मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है वही प्रतिदिन भगवान में गुरुदेव की आकर्षक अंगरचना की जा रही है साथ ही आरती के साथ भक्ति आयोजित हो रही है। आज पर्व के पांचवे दिन मोहनखेड़ा जैन यात्रिक धर्मशाला प्रांगण स्थित श्री गौड़ी पार्श्वनाथ भगवान के मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का जन्म उत्सव मनाया गया जन्मोत्सव के तहत भगवान के 14 सपना जी एवं आरती की बोलियां बोली गई जिसमें समाज जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जन्मोत्सव पश्चात सपना जी को जुलूस के साथ मंदिर जी में विराजित कर आरती की गई जिसमें भगवान व नाकोड़ा भेरू जी की आरती का लाभ सुरेश चंद पूरणमल जी जैन परिवार मंगल दीपक का लाभ सुनील कुमार संघवी परिवार एवं गुरुदेव की आरती का लाभ मदन संघवी परिवार ने लिया। वही सकल श्रीसंघ को केसर व कुमकुम के छापे लगाने का लाभ राजेश बागरेचा परिवार ने लिया आरती पश्चात सकल श्रीसंघ का स्वामी वात्सल्य हुआ प्रभावना का लाभ राजी बाई संघवी परिवार ने लिया भगवान के जन्म का वाचन विधि कारक भरत भाई ने किया कार्यक्रम का संचालन विनय राज चंडालिया ने किया एवं आभार अजीत संघवी ने माना।






