

मेघनगर! नगर परिषद मेघनगर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ एवं सीधा प्रसारण कार्यक्रम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती रितिका पाटीदार एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्री कमलेश जी मचार की अध्यक्षता में किया गया ।जहां पर उनके द्वारा भारत माता के सचित्र पर पुष्पमाला चढ़ाई गई एवं तत्पश्चात दीप प्रज्जवलित किया गया। उसके पश्चात समस्त उपस्थित जनसमुदाय द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी का सीधा प्रसारण कार्यक्रम सुना ।अनुविभागीय अधिकारी महोदया,द्वारा सभी नगरवासियों से अपील की भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान में सहभागिता करे, ओर अभियान को सफल बनावे।तथा कार्यक्रम के अंत में साथ ही उनके द्वारा स्वच्छता एवं नशा मुक्ति के सम्बन्ध में शपथ ग्रहण करवाई गई। पीएम आवास योजना अंतर्गत मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा द्वारा हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाया गया।तथा बी.एम.ओ. डॉ. विनोद नायक द्वारा उपस्थित लोगों का स्वास्थ परीक्षण कर उन्हें मेडिकल किट भी उपलब्ध करवाया गया।उक्त अभियान के दौरान उपयंत्री सुरेश गणावा एवं स्वच्छता निरीक्षक सोहन रावत मय स्टॉफ एवं महिला बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।





