
अ.भा. श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद शाखा मेघनगर द्वारा मध्य प्रदेश में चातुर्मास हेतु विराजित पू. साधु-साध्वी के दर्शन वंदन हेतू संयम वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। जिसके प्रथम चरण में बड़नगर में डा. प्रीतिदर्शना श्रीजी म. सा.आदि ठाणा का दर्शन वंदन कर परिषद साथियों ने आशीर्वाद प्राप्त किया जहाँ बडनगर श्रीसंघ द्वारा परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन का बहुमान भी किया गया। वहां से खाचरोद में डा अमृतरसा श्रीजी म. सा.आदि ठाणा के दर्शन वंदन का लाभ मिला।
खाचरौद श्रीसंघ द्वारा परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन एवं परिषद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजत कावडिया का बहुमान भी किया गया। परिषद प्रवक्ता दिविक कावडिया ने जानकारी देते हुये बताया कि संयम वंदन यात्रा के प्रथम चरण में नवयुवक परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन, महामंत्री राहुल लोढ़ा, राजेश भंडारी, आशीष बाफना, विशाल भंडारी, गौरव कोठरी, कमलेश कोठरी, रजत कावड़िया, सौरभ काठी, तर्ज भंडारी, अभिधान कावड़िया उपस्थित रहे।
साथ ही कावडिया ने बताया कि संयम वंदन यात्रा का दूसरा चरण दिनांक 6 अगस्त 2023 रविवार को आयोजित होगा, जिसमें राणापुर, राजगढ मे चातुर्मास हेतु विराजित पूज्य साधु-साध्वी भगवंत के दर्शन वंदन हेतू संयम वंदन यात्रा का प्रस्थान होगा।





