
कुल दो चोरों ने मिलकर की आखों के सामने गल्ले से लूट
सीसी टीवी कैमरे में हुए केद
मेघनगर ! घटना साई मंदिर के आगे थांदला रोड के रास्ते स्थित नाकोड़ा किराने की दुकान में हुई दिन दहाड़े चोरी समय लगभग 11.40 से 11.50 के बीच का है संजय बाफना द्वारा बताया गया की वह उनकी माताजी को दुकान पर बिठा कर घर गए थे और इतने में कुछ समय बाद 2 अज्ञात युवक सामान लेने आए उसमे से एक युवक ने उनकी दुकान में कार्य कर रहे युवक को सामान के बहाने उलझाया और दूसरे युवक ने मौके का फायदा उठा कर दुकान में घुस कर गल्ले में से मौजूद 8000 से 10000 रुपए की नगद राशि खुद अपने हाथो से गल्ले से निकाल ली बताया जा रहा है की संजय बाफना की माताजी ने पैसे लूटने आए युवक को अपने हाथो से पकड़ने की कोशिश करी और छीना झपटी कर युवक पैसे ले कर भाग गए दुकान पर कार्य कर रहे लड़के ने यह बताया की दो युवक दुकान पर आए और एक युवक मोटरसाइकल पर थोड़ी दूर तैयार खड़ा था फिर ये दोनो युवक चोरी करके मोटर साइकल पर सवार होकर थांदला रोड तरफ चले गए







