WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर में 17 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्शमेघनगर ने खोया जनसेवा का प्रहरी: राजेन्द्र श्रीवास्तव (नीरज) पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाबमेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
Uncategorized

मेघनगर एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ शिविर आयोजित-हमे अपनी आत्मा के कल्याण के साथ साथ मानवसेवा के कार्य भी अवश्य करना चाहिए-कोमल मुनि

रितिक शर्मा/ जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

मेघनगर।मानवसेवा, जीवदया के कार्यों की प्रेरणा और उपदेश प्रदान करने वाले विश्व पूज्य दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेन्द्र सुरीश्वरजी महाराजा की 200वीं जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद राष्ट्रीय ईकाई के आव्हान पर स्थानीय परिषद परिवार ने रोटरी क्लब अपना के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व सरपंच हृदयस्थ मनोहरजी कावड़िया (नेताजी) की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को स्थानीय कन्या प्राथमिक शाला में पारुल सेवाश्रम हॉस्पिटल वडोदरा के सहयोग से विशाल निःशुल्क सर्वरोग निदान एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।

प्रातः 10 बजे दादा गुरुदेव, पुण्य सम्राट गुरुदेव एवं हृदयस्थ मनोहरजी कावड़िया (नेताजी) के चित्र के समक्ष नगर के वरिष्ठ मनोहरलाल चौरडिया, दिलीप कोठारी, भरत मिस्त्री, पंकज रांका, शैलेश भंडारी, पारुल हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटिव हेड राकेश पटेल, रमेश भट्ट, महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता कावड़िया, श्रीमती मधुबाला चौरड़िया, श्रीमती माया शर्मा, श्रीमती विमला कोठारी, श्रीमती सपना भंडारी, श्रीमती रुचिता कावड़िया आदि ने धूप – दीप प्रज्वलन, एवं माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया। पश्चात आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनि श्री कोमलकुमारजी ने शिविर में निश्रा प्रदान कर अपने आशीर्वचन में फरमाया कि, हमे यह प्रभु महावीर का शासन मिला है, तो हमे अपनी आत्मा के कल्याण के साथ साथ मानवसेवा के कार्य भी अवश्य करना चाहिए। दादा गुरुदेव के द्विजन्म शताब्दी वर्ष में आयोजित मानवसेवा का यह कार्य आपको अपने अंतिम लक्ष्य तक ले जाएगा। पश्चात मुनिश्री ने समस्त ओपीडी में पहुंच कर जानकारी भी ली एवं उपस्थित डॉक्टर्स एवं मरीजों को आशीर्वाद भी प्रदान किए।

200 रजिस्ट्रेशन 600 ओपीडी हुई निःशुल्क वितरित की दवाईयां
रोटरी क्लब अपना के पंकज रांका एवं नवयुवक परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रातः से ही जांच करवाने, एवं स्वास्थ्य लाभ लेने वाले नागरिक प्राथमिक विद्यालय में एकत्रित होने लगे। सभी ने अपना पंजीयन करवाया जिसमें दोपहर 01.30 बजे तक 200 लोगों ने पंजीयन करवाया एवं अलग अलग विशेषज्ञ डॉक्टर्स को परीक्षण करवाया इस प्रकार कुल 600 ओपीडी हुई।
महिला परिषद प्रचार मंत्री श्रीमती वर्षा जैन ने बताया कि, उक्त शिविर में ब्लड शुगर, ईसीजी, नेत्र की जांच भी निःशुल्क की गई एवं चश्मों के नंबर भी निकाले गए। तरुण परिषद अध्यक्ष रवि जैन ने बताया कि, शिविर में मरीजों को दवाईयां भी निःशुल्क वितरित की गई।

अधिक से अधिक सुविधाओं और छूट के साथ होगा चयनित मरीजों उपचार
रोटरी क्लब के भरत मिस्त्री ने बताया कि शिविर में 40 से अधिक मरीज गहन उपचार हेतु चयनित किए गए है, जिनके उपचार हेतु बड़ोदरा आवागमन हेतु निःशुल्क वाहन व्यवस्था भी की जावेगी एवं उपचार करवाने वाले रोगियों के लिए रहने, खाने व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी साथ ही, आयुष्यमान कार्डधारी मरीजों का उपचार निःशुल्क किया जाएगा एवं जिनके पास आयुष्यमान कार्ड नहीं है उनको उपचार में 35-40 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जाएगी, साथ ही बताया कि इस शिविर के माध्यम से जो भी रोगी 1 माह के भीतर भी उपचार हेतु पारुल सेवाश्रम हॉस्पिटल वडोदरा जाएगा उन्हें यह सुविधाएं हॉस्पिटल मैनेजमेंट द्वारा दी जाएगी।

डॉक्टर्स एवं संस्थाओं का किया अभिनंदन
कावड़िया परिवार द्वारा रोटरी क्लब अपना एवं परिषद परिवार से साथ मिलकर शांतिलाल लोढ़ा, दिविक कावड़िया, किशनलाल प्रजापत, बाबूसिंह हाडा, पंकज बडोला, मुकेश मेहता, पार्षद राखी जैन, आदि द्वारा वडोदरा पारुल सेवाश्रम हॉस्पिटल वडोदरा से आए मैनेजर राकेश पटेल, रमेश भट्ट, डॉ धुर्वेशसिंह (मेडिसिन), डॉ हर्ष (सर्जरी विशेषज्ञ), डॉ अनुभव (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ धुर्वी (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ सरगम (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ यामिनी (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ प्रीति (चर्म रोग विशेषज्ञ), डॉ फैनिल (ENT विशेषज्ञ), डॉ सिद्धि, डॉ हितेश, डॉ मिली एवं 25 से अधिक सहायक नर्सिंग स्टाफ का बहुमान किया गया।
वही कावड़िया परिवार द्वारा रोटरी क्लब अपना एवं परिषद परिवार का भी इस आयोजन में सहयोग एवं सहकार हेतु अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी नीरज श्रीवास्तव, डॉ किशोर नायक, डॉ अमित मेहता, राकेश लोढ़ा, महेश प्रजापत, ठाकुर जितेंद्र पंवार, अमित महेश मेहता, राहुल रांका, सचिन वागरेचा, विनीत भंडारी, सावन कोहली, अभिषेक श्रीवास्तव, इमरान खान, पत्रकार हरिराम गिरधानी, विमल जैन, फारुख शैरानी, जावेद शेख, जितेंद्र नागर, प्रवीण सोलंकी, मुकेश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में नगर के वरिष्ठजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रजत कावड़िया ने किया आभार परिषद महामंत्री राहुल लोढ़ा ने माना।

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan