
मेघनगर! मंगलवार सुबह झाबुआ की ओर से रहे एक आयशर चालक को अंतरवेलिया टोल बूथ के टोल कर्मियों ने जमकर लठ्ठ बरसाये। टोलकर्मी ने वाहन चालक के साथ क्यों मारपीट की है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है किंतु इस गुंडागर्दी का एक डरा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया डुपर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में लोहे का डंडा या लठ्ठ लेकर आयशर चालक को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। उस वक्त तीन युवक आयशर वाहन के पास दिखाई दे रहे है जो वाहन चालक को आवेश में कुछ कहते हुए देखे जा रहे हैं।
वीडियो में वाहन चालक के हाथ में भी लठू है जिससे वह स्वयं का बचाव करता दिख रहा है। टोल के दूसरी तरह से गुजर रहे किसी वाहन में सवार यात्री ने यह वीडियो बनाया और जो सोशल मीडिया पर टोल कर्मियों की गुंडागर्दी कैप्शन के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के चलते अंतरवेलिया (अनास) के रतलाम-झाबुआ मार्ग (एमपीआरडीसी) टोल बुथ पर हुई घटना प्रकाश में आ गई वरना इसकी जानकारी ना तो पीड़ित ने पुलिस को दी थी और ना ही टोल कंपनी ने। सोशल मीडिया पर मारपीट और गुंडागर्दी के इस विडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टोल बुथ पर हुई घटना को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अंतरवेलिया पुलिस ने टोल बूथ के सीसीटीवी फुटेज के साथ लठ्ठ से आयशर वाहन चालक को मारने वाले व्यक्ति की पहचान किसी परम नामक युवक के रूप में की है। बताया जा रहा है कि वह टोल पर काम करता है, हालांकि अभी अंतरवेलिया पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है। चौकी प्रभारी जगदीश नायक ने बताया कि पुलिस आयशर वाहन के चालक से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, ताकि स्पष्ट हो सके की उसके साथ मारपीट क्यों और किन-किन लोगों ने की। नायक ने कहा कि टोल मैनेजर से सीसीटीवी फुटेज भी मांगे गए है ताकि मामले की जांच की जा सके। प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्व में भी इस टोल पर छुट पुट विवाद की खबरे मिलती रही है





