WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश​मेघनगर में कल जुटेगा हिंदू समाज: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्णश्री रामचरितमानस युवा मंडल मेघनगर ने महंत श्री दयाराम महाराज जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया 


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
E-Paperमेघनगर

रेलवें सुरक्षा समिति का हुआ पुनः गठन डाबी अध्यक्ष तो तलेरा सचिव मनोनीत

रितिक शर्मा/जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

मेघनगर/झाबुआ। मध्यप्रदेश रेल्वें बोर्ड पश्चिम क्षेत्र इंन्दौर मंडल पुलिस अधिक्षक महोदया के निर्देश पर झाबुआ जिलें के मेघनगर मे रेलवें जीआरपी थाना परिसर पर थाना प्रभारी संजय अशोक एक्का के मार्गदर्शन में रेलवें सुरक्षा समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य रेल व रेल परिसर (प्लेटफॉर्म) आदि स्थानों पर चोरी, जेबकतरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए यात्रियों की यात्रा सुविधाजनक बनाई जा सके इस हेतु रेल्वें सुरक्षा समिति को मजबूत बनाना था। बैठक में मेघनगर थांदला रोड़ के सदस्यों ने उपस्थित होकर अपने-अपने सुझाव रखते हुए समिति के नवीन गठन की बात कही जिसके बाद सर्व सहमति से निर्वाचन भूमिका का निर्वहन करते हुए थाना सयोंजक पवन नाहर ने उपस्थित सदस्यों की सहमति पर अध्यक्ष के रूप में मेघनगर के ऊर्जावान पत्रकार समाज सेवी सुनील डाबी को अध्यक्ष व थांदला के सक्रिय समाजसेवी पत्रकार समकित तलेरा को सचिव के रूप में मनोनीत किया गया। इसी तरह समिति में वरिष्ठ सदस्य राकेश खिमेसरा (मेघनगर), नगीनलाल शाहजी (थांदला), रमाकांत शुक्ला (मेघनगर) को संरक्षक तथा युवा पार्षद समाजसेवी अनूप भंडारी, मनीष गिरधानी, दशरथ कट्ठा व अमित भंडारी को मुख्य परामर्श दाता बनाया गया। समिति के वरिष्ठ सदस्य अली असगर बोहरा, सोहन परमार, भूपेंद्र बरमण्डलिया व कमला डामोर को उपाध्यक्ष चुना गया। साथ ही मीडिया प्रभारी के रूप में जयेश झामर व लोहित झामर को जिम्मेदारी दी गई। समिति की कार्यकारिणी में श्रीमन्त अरोड़ा, पंकज चौरड़िया, पलाश भंडारी, अशोक डामोर आदि को स्थान दिया गया। इस अवसर पर मुख्य परामर्शदाता अनूप भंडारी ने सभी रेल्वें सुरक्षा समिति के सदस्यों के लिए ड्रेस कोड का निर्धारण कर उसे अपनी ओर से देने की बात कही। वही मनीष गिरधाणी व नवागत अध्यक्ष सचिव ने रेल्वें सुरक्षा समिति मज़बूत बनाये जाने के लिए रेल्वें स्थानों पर निरंतर भ्रमण करने व थाना प्रभारी के साथ जीआरपी व आरपीएफ पुलिस के साथ मिलकर यात्रियों में जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। इस अवसर पर थाना प्रभारी व जीआरपी स्टॉफ ने नवागत सभी पदाधिकारी सदस्यों को बधाई देते हुए रेल्वें के नियमों का पालन करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने व जनता की सेवा में पुलिस का सहयोग करने की बात कही।

 

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan